आने जाने में बच्चों को हो रही है परेशानी
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के इनायतपुर नया गांव में सरकारी स्कूल के मेन रास्ते के सामने जलभराव हो रहा है बच्चों को निकलने हैं और आने में बहुत परेशानी है गांव के काफी लोगों ने ग्राम पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन कर पानी निकासी की मांग की शिकायत के बावजूद भी इसका कोई निस्तारण नहीं हो पाया है। बच्चों के परिवार वाले कह रहे हैं। की कोरोना जैसी महामारी में हमारा बुरा हाल है। और अगर हमारे बच्चे इस पानी में से गंदे पानी में से निकल कर जाएंगे तो उन्हें और नई बीमारी हो सकती है। एडवोकेट सुशील कुमार का कहना है कि योगी जैसी सरकार में सरकारी लोग मजे की मार रहे हैं कई बार पहले भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इसका कोई निस्तारण नहीं हुआ है। हालात ये है की बच्चे पहले से ही बोल रहे हैं कि अगर रास्ता साफ नहीं हुआ तो हम पढऩे नहीं जाएंगे, मौके पर गांव के लोग टीटू बांके रहीस तिलोकचंद, विजयपाल उर्मिला राजबाला आदि नाराजगी जताई।















