कोविड 19 के बाद उपस्थिति छात्र संख्या में वीआईपी बना नंबर वन

सवित्त श्रेणी के विद्यालय छात्र संख्या में फिसड्डी

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
कोविड 19 अनलॉक के बाद हाईस्कूल व इंटर मीडिएट कॉलेज को खोले जाने की अनुमति दी गई थी। शासन द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद भी अधिकांश कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति बहुत ही कम रही। पिलखुआ नगर के सरकार द्वारा अनुदानित विद्यालयों में तो यह संख्या दोनो पालियो में एक सैकड़ा के आंकड़े को भी नही छू पाई।

लेकिन उत्तर प्रदेश बोर्ड के वित्तविहीन मान्यता प्राप्त वीआईपी इंटर मीडिएट कॉलेज में उपस्थित छात्र संख्या ने ऐसे दौर में रिकॉर्ड कायम कर दिया। कॉलेज में आज उनके यहां 774 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। कॉलेज की प्रधानाचार्या बीना शर्मा ने बताया कि कॉलेज में दो पारी चलाई जा रही है। उनके यहां पहली पारी में 400 छात्रों में 334 छात्र उपस्थित हुए तथा दूसरी पारी में 440 छात्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बताया सभी छात्रों द्वारा सहमति पत्र दिए गए हैं।

प्रत्येक छात्र की थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था के बाद फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए क्लासेज हुई। प्रेमवती देवी मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रजनेश मित्तल ने जानकारी दी कि उनके यंहा प्रथम पारी में 291 छात्राये पंजीकृत है। जिसमे 164 छात्राओ ने सहमति पत्र जमा किये तथा उपस्थित हुई। द्वितीय पारी में कक्षा 11 व 12 की 359 छात्राओ में मात्र 61 छात्राये उपस्थिति हुई। प्रधानाचार्य बीना शर्मा ने कहा कि छात्रों के सभी कांसेप्ट को क्लियर कराये जाने के विषय अध्यापको को निर्देश दिए गए हैं जिससे छात्र अच्छे अंक पाकर उत्तीर्ण हो सके।