उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल के नेतृत्व में विधानसभा मोदीनगर के सीकरी महामाया मंडल, व मोदीनगर शहर मंडल के प्रशिक्षण शिविरों की कार्यशाला संपन्न हुई। इस मौके पर भोजपुर ब्लाक प्रमुख कृष्ण वीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनको पार्टी की नीति एवं योजनाओं से अवगत कराया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री योगेंद्र मावी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी ने दोनों मंडलों में एक एक सत्र में विषय रखा, मोदीनगर शहर मंडल प्रभारी लज्जा रानी गर्ग व सीकरी महामाया मंडल प्रभारी यशपाल भाटी ने भी विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों मंडलों के प्रशिक्षण शिविरों का समापन भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया गया। नगर शहर मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में कम्युनिटी सेंटर गोविंदपुरी तथा सीकरी महामाया मंडल अध्यक्ष पुनीत कंसल की अध्यक्षता में के एस जैन इंजीनियरिंग कॉलेज हापुड़ रोड में प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान पार्टी के जिला तथा मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी आदि उपस्थित रहे।















