तीन दिवसीय दिवाली मेले में पीएम स्वनिधि योजना को मिल रहा बढ़ावा

स्वनिधि योजना लाभर्थियो के लिए दिवाली मेले का महापौर ने किया उद्घाटन
-खुद के बनाए उत्पाद बने दीवीली मेले की बने शान: सुनीता दयाल

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय स्थित पार्क में तीन दिवसीय दीपावली मेले का गुरूवार को आगाज हो गया। यह दीपावली मेला आगामी 11 नवंबर छोटी दीवाली तक लगेगा। मेले में खुद के बनाए उत्पाद शान बन रहे है। गुरूवार को महापौर सुनीता दयाल ने निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, अपर नगर आयुक्त अरूण यादव, डूडा के परियोजना अधिकारी संजय पथेरिया, भानू प्रिया आदि की मौजूदगी में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को मेले के जरिए बढ़ावा मिल रहा है।स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए दीपावली मेले का आयोजन किया गया है। नगर आयुक्त एवं डूडा के निदेशक विक्रमादित्य मलिक के निर्देशन में तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया गया है।

मेले में रेहड़ी-पटरी के व्यापारियों द्वारा अपने-अपने उत्पाद के लगभग 50 से 60 स्टॉल लगाए गए हैं। होम मेड उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। महापौर ने मेले में लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करते हुए दुकानदारों से बात की, उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद की प्रशंसा भी की। कपड़े,मिट्टी के बने बर्तन,दीपक,लक्ष्मी,गणेश की मूर्तियां आदि रेहड़ी-पटरी कारोबारी द्वारा लगाई गई हैं।महापौर ने मेले में पहुंचे लोगों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जागरूक भी किया।नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण यादव ने बताया कि महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश पर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विभाग द्वारा तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया गया है।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सहयोग किया गया है। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने शहरवासियों से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शुरू किए गए तीन दिवसीय दीपावली मेले में आने और होम मेड उत्पादों का खरीदने की भी अपील हैं। पार्क में लगाए गए भव्य दीपावली मेले में लगभग 50 से 60 स्टाल लगे हुए हैं। इसमें घरों की सजावट के सामान के लगाए गए है। मेले में पीएम स्वनिधि योजना के लिए जागरूक करने का अभियान भी लगातार चल रहा है।