वायु प्रदूषण रोकने के लिए छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

-ना हो वायु प्रदूषण, शहर मनाये हरित दिवाली

गाजियाबाद। ध्वनि एवं वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर नगर आयुक्त के मोटिवेशन से लगातार शहर में हरित दिवाली मनाने के लिए जागरुकता अभियान चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नवयुग मार्किट स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ के द्वारा फूलों से पत्तियों से रंगोली बनाकर हरित दीपावली मनाने के लिए जागरूक किया गया।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में शहर में अनेकों अभियान स्वच्छ दीपावली मनाने के लिए चल रहे हैं। जिसमें व्यापारी वर्ग को भी साथ में लेकर शहर की स्वच्छता पर विशेष कार्य चल रहा है। नगर निगम के पांचो जोन में प्लास्टिक फ्री दीपावली मनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक भी किया।

नगर पालिका बालिका विद्यालय चंद्रपुरी की प्रधानाचार्य अंतिम चौधरी के द्वारा छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ के साथ हरित दीपावली स्वच्छ दीपावली मनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें दीपावली पर वायु प्रदूषण में कमी हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शहर वासियों को स्वच्छ व हरित दिवाली मनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहर वासियों को जागरूक करने के लिए ब्रांड एंबेसडर अतुल राघव अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी भी मौके पर उपस्थित रहे। एचएमएस टीम तथा अन्य संस्थाएं भी निगम का सहयोग कर रही है।