गाजियाबाद। पेंशन धारकों की समस्याओं का निस्तारण करने आदि समस्याओं का लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। बैठक एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह की अध्यक्षता में मुख्य कोषाधिकारी पुष्पांजलि की मौजूदगी में बैठक में पेंशनरों ने अपनी समस्याएं रखीं। पेंशनरों ने बैठक के दौरान अपनी बात रखते हुए अनेक समस्याएं बताई। चिकित्सा प्रतिपूर्ति में आयकर की कटौती, सीएमओ ऑफिस में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के ंलंबित मामले, हेल्थ कार्ड में तकनीकी समस्या, विभिन्न विभागों में लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे, पेंशनर्स कक्ष से संबंधित आदि समस्याएं बताई गई।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर की मांग की गई। एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने पेंशनरों की समस्याओं का समस्याओं का तत्काल समाधान के लिए कार्यालय अध्यक्ष को निर्देशित किया। मुख्य कोषाधिकारी पुष्पांजलि ने बताया कि कोषागार स्तर पर कोई कार्य लंबित नहीं है। बैठक के समापन से पहले वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने ऑनलाइन पेंशनरों से संबंधित अधिकारी से वार्ता की। उन्होंने पेंशनरों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा बताई समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में सहायक कोषाधिकारी अनिल शर्मा, लेखाकार नवीन शक्ति, दीपक राज, सहायक लेखाकार अनुपमा श्रीवास्तव,परवेज खान,राजकमल, दीपक कुमार समेत 40 विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पेंशनर्स उपस्थित रहे।
















