महरौली गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में 750 लाभार्थी हुए लाभान्वित

-पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों में खुशी की लहर
-जो लोग छोटे काम करने से कतराते थे, आज वहीं गर्व से बढ़ रहे है आगे: महापौर

गाजियाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के सोमवार को नगर निगम की ओर से वार्ड-24 महरौली गांव में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची महापौर सुनीता दयाल ने कार्यक्रम के दौरान लगभग 750 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया। महापौर ने अपर नगर आयुक्त अरूण यादव,पार्षद पवन कुमार, प्रमोद चौधरी,मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर,राहुल,दीपक,मुबारक,जिला उप क्रीडा अधिकारी पूनम विश्नोई,कविनगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह,टैक्स अधीक्षक आशुतोष गुप्ता आदि अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। महापौर ने लाभार्थियों को आवास की चाबी,गैस का चूल्हा,मुद्रा लोन की किस्त एवं महिलाओं की गोद भराई भी कराई। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों में खुशी की लहर है।कार्यक्रम के दौरान 17 विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी करने के साथ ही लाभार्थियों के लिए आवेदन फार्म भी भरवाए गए।

इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना,पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम मुद्रा लोन, स्टार्ट अप इंडिया स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, आयुष्मान भारत,पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना,पीएम उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत अभियान,पीएम ई-बस सेवा, अटल मिशन कायाकल्प और शहरी परिवर्तन, खेलो इंडिया, आरसीएसयू ड़ीएएन, वंदे भारत और अमृत भारत स्टेशन योजना का प्रचार प्रसार एवं जनता को लाभान्वित होने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। महापौर ने लगाए गए शिविर में सभी स्टॉल पर जाकर बातचीत की और संबंधित विभागों को कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारियों एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विभाग की टीम को भी बेहतर कार्य करने एवं लक्षित लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। उनकी यह सभी योजनाएं हम सभी को भविष्य में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। इन सभी को देख कर और लोग भी प्रेरणा ले रहे है।इससे देश में बेरोजगारी खत्म होगी। लोग अपना व्यापार करेंगे।

सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए 1301 नए पात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन:
नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का कहना है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम निगम द्वारा समारोह के रूप में आयोजित कराए जा रहे है। आयोजित कार्यक्रमों में सरकारी योजनाओं के लिए 1301 नए पात्र लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए है। नगर निगम के कविनगर जोन क्षेत्र मेंं दो चरणों में हुए कार्यक्रमों में लगभग 3100 लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें 1301 पात्र लोगों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं महापौर सुनीता दयाल एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई गई।

नगर आयुक्त के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यक्रम में समारोह के रूप में क्षेत्र के लोग भाग ले रहे हैं। शास्त्री नगर स्थित एफ  ब्लॉक पार्क और महरौली गांव स्थित स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई वैन के जरिए आमजन को योजनाओं की सूचना पहुंचाई जा रही है।इसी प्रकार आज मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे से 12:30 बजे तक विवेकानंदनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में कार्यक्रम आयोजित होगा। दूसरे चरण में दोपहर दो बजे से साढ़े 4 बजे तक स्वर्णजयंतीपुरम गोविंदपुरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।