मैराथन दौड़ में दिया स्वस्थ समाज का संदेश

गाजियाबाद। सेक्टर 1 वैशाली स्थित एक्सप्रेस ग्रीन सोसाइटी में रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व पार्षद डॉक्टर मनोज गोयल ने किया। मनोज गोयल ने कहा स्वस्थ समाज का निर्माण करना है तो स्वस्थ सोच का होना जरूरी है। अच्छी सोच तभी संभव है। जब आपका शरीर निरोग है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को व्यायाम की जरूरत है। स्वस्थ शरीर मानसिक रुप से भी स्वस्थ होगा, जिससे पढ़ाई भी अच्छी तरह से होगी।

उन्होंने कहा कि स्वयं को मानसिक रुप से मजबूत बनाएं और जीवन की कठिनाइयों पर पछतावा करने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। इस दौरान अध्यक्ष अरुण सिंह, सर्वेश, सुमित, राकेश, जया, अश्वनी, सोनिया, पूजा, विनय जोशी, अजय सहित सैकड़ो संख्या में लोगों ने भाग लिया।