युवा मोर्चा मंडल मंत्री शिवा राणा ने दियों से लिखा जय श्री राम

गाजियाबाद। राम लाला के प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर सोमवार को ब्रिज बिहार में युवा मोर्चा मंडल मंत्री शिवा राणा ने घी के दियों से जय श्री राम लिखकर अपनी खुशी का इजहार किया। शिवा राणा ने कहा हजारों वर्षों की प्रतिक्षा के बाद आज वो ऐतिहासिक दिन है जब रामलला अपने आसन पर विराज गए है। राम जी अयोध्या में विराजे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कर भगवान राम को गृभ गृह में स्थान ग्रहण कराया गया।

जिसका आज सिर्फ ना पूरा देश बल्कि विश्व साक्षी बना है। मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने के संकल्प लिया था। रामलला 500 साल बाद अपने मंदिर विराजमान हैं। ऐसा लग रहा है मानो हम त्रेता युग में आ गए हैं। उन्होंने इसके लिए बहुसंख्यक समाज ने संघर्ष किया और लड़ाई लड़ी। आज हर घर में राम का नाम लिया जा रहा है।