-रेहड़ी-पटरी कारोबारी को लोन दिलाने में करें सहयोग: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री स्वनिधि के लाभार्थियों से नगर आयुक्त एवं परियोजना निदेशक जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार को सीधे बात की। नगर आयुक्त ने रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को लोन दिलाने में बैंक और अधिकारियों को सहयोग करने के निर्देश दिए। सोमवार को नगर निगम के बेसमेंट में संचालित डूडा कार्यालय में नगर आयुक्त औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंंचे। वहां पर उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स से सीधी बात करते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली।
इस्लामनगर,पटेल नगर,कैला भट्टा,प्रेमनगर,पसौंडा आदि क्षेत्रों के वेंडर्स से जानकारी ली। योजना के तहत पहले लोन का पैसा मिल चुका है, जबकि द्वितीय लोन की तैयारी के लिए प्रक्रिया चल रही से अवगत कराया। नगर आयुक्त ने योजना के लाभार्थियों से इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी एवं बैंकों के माध्यम से किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। इसके बारे में जानकारी ली गई। लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत तीन चरण में लाभ दिया जा रहा है। इसमेें प्रथम किस्त 10 हजार रुपए का लोन चुकाने के बाद दूसरी किस्त में 20 हजार का लोन को चुकाने के बाद तीसरा लोन 50 हजार रुपए का हैं। लोन लेकर ठेली-पटरी वाले कारोबारी अपना कारोबार कर रहे हैं।
नगर आयुक्त ने डूडा परियोजना अधिकारी संजय पथेरिया व टीम को रेहड़ी-ठेली पटरी कारोबारी का सहयोग करने के निर्देश दिए। बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए लोन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। डूडा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-ठेली पटरी वाले स्ट्रीट वेंडर्स को बैंकों से लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने मौके पर दो माह के अंदर लक्ष्य की पूर्ति के लिए टीम को निर्देश दिए। इसके तहत 10 हजार रुपए की पहला लोन की 72,913 लाभार्थियों में 66,173 पात्र लाभार्थियों को बैंक से लोन दिया जा चुका हैं। जबकि 20 हजार रुपए के लोन धनराशि के अंतर्गत 34,957 में से 22,560 आवेदकों को लोन दिया जा चुका हैं। इसी प्रकार 50 हजार रुपए के लोन के लिए 4134 लाभार्थियों का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से 2103 लाभार्थियों को लोन मिल चुका हैं।

















