भाजपा नेताओं ने ग्राम कुन्हेड़ा में किया प्रवास, सरकार की उपलब्धियां गिनाई

गाजियाबाद। मिशन 2024 में जुटी भाजपा ने अब गांवों के गलियारों से दिल्ली तक पहुंचने का रास्ता बनाने में जुटी गई है। अभियानों और योजनाओं के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने की मुहिम में अब गांव चलो अभियान शुरू हो गया है।
ग्राम कुन्हेड़ा में गांव चलो अभियान के ग्राम प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करते हुए लोकसभा के प्रथम बूथ नंबर 1 एवं दो पर मंडल प्रभारी मुरादनगर देहात अश्विनी शर्मा के साथ भाजपा महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने प्रवास किया। भाजपा महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित कई योजनाएं हैं जिसका लाभ लोगों को मिल रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित पीएम उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेकर लोग आत्मनिर्भर हो रहे है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने लोगों को संबोधित कर जनता से मोदी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा की मोदी की गारंटी हर घर तक पहुंचे यही हमारी सरकार का लक्ष्य है और इसी उद्देश्य से हमारी सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के निरंतर और दीर्घकालिक विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर खर्च का बजट बढ़ा दिया गया। इस वृद्धि से आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास सहित अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

गरीब, अन्नदाता, युवा और नारी सहित समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र की सफलता की कहानी में योगदान देना होगा। छोटे और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रमुख प्रवीण शर्मा, बूथ प्रमुख, परविंदर शर्मा, बूथ प्रमुख श्रीनिवास, विजेंद्र शर्मा, सुशील एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक ली एवं संपर्क किया। प्रवास के दौरान ग्राम के मंदिर में भगवान भोलेनाथ एवं परशुराम के मंदिर में दर्शन पूजन किया।