केक काटकर मनाया किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा का जन्मदिन
गाजियाबाद। किसान मोर्चा महानगर मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा के जन्मदिन पर शुक्रवार को किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, महानगर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, पंकज भारद्वाज महानगर महामंत्री, केवी तेवतिया, प्रीति भारद्वाज, आदेश चौधरी, अरविंद चंद, ललित सिंगोते, कपिल मित्तल, मयंक गर्ग, आशीष शर्मा, विपुल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अंकित जैन समेत दर्र्जनों किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर आवास पर पहुंचकर संयुक्त रूप से फूलों का गुलदस्तां, उपहार एवं केक काटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने बढते प्रदूषण और बढ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार पटाखा रहित दीवाली मनाने का संकल्प लिया। उन्होने कहा दिवाली पटाखा और प्रदूषण रहित होनी चाहिए। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने कहा कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार दिवाली को पटाखा रहित बनाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि कोरोना का खात्मा हो सकें। 
पटाखों के प्रदूषण और ध्वनि से वातावरण दूषित होता है। सांस के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ऐसे में दीपावली मिट्टी के दीए जलाकर मनाई जा सकती है। इससे दीपक बेचने वाले परिवारों की आमदन भी होगी और वातावरण प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा। इस प्रयास के लिए सभी को मिलजुलकर पहल करनी होगी। रामायण में भी साफ लिखा है कि भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर दीए जलाकर अयोध्या वासियों ने उनका अभिनंदन किया था। फिर ऐसे पवित्र पर्व पर पटाखों का शोर क्यों किया जाए।
















