दीपावली पर जलेंगे पटाखे, लेकिन सिर्फ 2 घंटे

वायु प्रदूषण से बिगड़ रही जिले की आबोहवा

गाजियाबाद। जनपद में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। हवा खराब होने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें महसूस हो रही हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण खतरनाक होने के कार जिले की आबोहवा दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। दीपावली पर्व को लेकर वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्र्रवाई की ज रही हैं। वहीं दीपावली पर्व को लेकर भी प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय ने बताया कि दीपावली के दिन यानि कि 14 नवंबर को रात 8 बजे से 10 बजे तक ही दो घंटे तक ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी। अगर इस अवधि के बाद पटाखे छोड़े गए तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए। अगर दो घंटे की अवधि से ज्यादा देर तक पटाखे छोड़े गए तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ओर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिले में निमार्णाधीन कार्यों को रोकने और वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए एनजीटी के नियमों का अक्षर से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी अभियान चलाकर कार्रवाई करें। जिला पर्यावरण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले के सभी लोगों से जिला प्रशासन की अपील कम से कम वाहनों का करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट और एनजीटी आदेश के अनुपालन में पटाखों को जलाने की अवधि दीपावली पर्व पर दो घंटे रात 8 बजे से रात 10 बजे तक की गई है। अधिकृत ग्रीन पटाखे जलाने की ही अनुमति होगी। इस दौरान सीडीओ अस्मिता लाल,प्रभागीय निदेशक वानिकी दीक्षा भंडारी आदि अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी रखेगें क्षेत्रों में विशेष निगरानी
जिलाधिकारी ने कहा कि पटाखे जलाने वाले सावधान हो जाए। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों और संस्थानों के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट आदेश के अनुपालन के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए। पटाखे जलाने वाले लोगों को वीडियो बनाते हुए अनाधिकृत पटाखों का विक्रय करने वालो के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। वायु प्रदूषण पर यातायात के प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वह संभव हो सके तो कम से कम वाहनों का प्रयोग करें। आगामी त्योहार पर जिले के बाजारों में भीड़ की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को बाजारों के पास अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था के लिए खुली जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए। ताकि जाम न लगे। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने सड़ृकों के निर्माण के लिए जीडीए,नगर निगम,पीडब्ल्यूडी आदि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने से संबंद्ध सभी हॉट मिक्स प्लांट पर सहायक अभियंता स्तर के अधिकारी की तैनाती कर सुनिश्चित करें। सभी हॉट मिक्स प्लांट का संचालन पर्यावरणीय अधिनियमों तथा आवश्यक जल छिड़काव करते हुए किया जा रहा हैं।