-होली धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक पर्व भी: कुसुम मनोज गोयल
गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर एक स्थित हैप्पी किटी ग्रुप द्वारा गुरुवार शाम को होली मिलन का समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर तरह-तरह के गेम खेल कर और सांस्कृतिक डांस नृत्य तथा एक दूसरे को चंदन और गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया गया। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा संस्कृति वाले भारत देश के प्रमुख त्योहारों में से होली एक है जो कि जीवन के उत्साह, उल्लास और उमंग को बनाए रखने का काम करता है। होली जिसे रंगो का त्योहार के नाम से भी जाना जाता है, हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह विविध रंगों वाला त्यौहार है।
इन्द्रधनुष के सात रंग सभी को अच्छे लगते हैं। साहित्य एवं कला में भी नवरंग की चर्चा होती है। यह सभी के मन को मोह लेने वाला पर्व है। होली हमारी संस्कृति का आधार है। यह प्रेम प्रीत का त्योहार है। यह आकर्षक एवं मनोहर रंगों का त्योहार है। यह पर्व एकता भाईचारे और प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार है। इस मौके पर गीता गुप्ता, प्रीति, कविता, सुखजिंदर, बबीता, पूनम गुप्ता, रविता, श्वेता गोयल, हरप्रीत, सुचित्रा, आशा, अनीता लंबा, उर्मिला, पुष्पा, अनीता, शुभ्रा, रेनू गुप्ता, श्रुति, मंजू गर्ग, मंजू सिंह, नीलम पुष्पा, मिथिलेश शर्मा, विमला भट्ट, किरण राणा सहित क्षेत्र की अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

















