-नगर निगम ने जुर्माने में वसूले 46 लाख 5 हजार
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में चलाए गए प्लास्टिक मुक्त अभियान ने रिकॉर्ड प्राप्त करते हुए प्रदेश में नंबर-3 पर रहा है। नगर निगम की टीमों ने अभियान के दौरान जुर्माने के रूप में 46 लाख 5 हजार रुपए की वसूली की गई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम के अधिकारियों ने जहां पूर्व का हाउस टैक्स वसूली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।वहीं,प्लास्टिक मुक्त अभियान वृहद स्तर पर चलाने के बाद यह मुकाम हासिल किया।निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम,जोनल प्रभारी एवं प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण की अगुआई में यह लगातार अभियान चलाया गया।शहर वासियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक भी किया गया।प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे व्यापारियों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की गई। इसलिए प्रदेश में प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान जुर्माना वसूलने पर तीसरे स्थान पर आया है। इसमें जनप्रतिनिधियों तथा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी के विशेष सहयोग के बाद नगर निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान लगातार चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर कानपुर,आगरा द्वितीय और गाजियाबाद तीसरे स्थान पर रहा। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान नगर निगम में 46 लाख 5 हजार रुपए जुर्माने के तौर पर वसूला गया। जो की प्रशंसनीय है।नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण ने टीम के साथ कई फैक्ट्री व प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। शहरवासियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील भी की जा रही हैं। शहर के लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक का पूर्णत: बहिष्कार भी कर रहे हैं।नगर आयुक्त ने बताया कि आगामी माह में योजना बनाते हुए शहर के कई इलाकों को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।इसमें सामाजिक संस्थाएं तथा आरडब्लूए पदाधिकारियों का विशेष सहयोग लिया जाएगा। नगर आयुक्त ने टीम को प्रोत्साहित करते हुए शहरवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए अपील की है।
















