देश और प्रदेश का माहौल देखकर भाग रहे भाजपा के प्रत्याशी: अजय राय

-हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चारण से डॉली शर्मा के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
-हमे जेल में डाले दोगे, घर गिरा दोगे, मगर इरादे भी रहेंगे अटल

गाजियाबाद। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के शुक्रवार को बोल बिगड़ गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि हमे जेल में डाल दोगे, हमारे घर गिरा दोगे, मगर इरादों को नहीं हिला सकते। दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लोकसभा सीट से कांग्रेस-सपा इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी डॉली शर्मा के आंबेडकर रोड स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के पक्ष में जनता से वोट मांगे। लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं,प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई हैं। इसी बीच कई राजनीतिक दल प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र से लेकर यूपी सरकार तक पर निशाना साधा। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यहां के प्रत्याशियों को जनता भगा रही है। मंत्री पर ईंट और पत्थर चल रहे हैं। इसका मतलब है कि जनता खुश नहीं है। मैं रास्ते में आ रहा था।तो बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इन्होंने जगह-जगह पर बैरिकेड लगा दिए हैं।

जगह-जगह रास्ते रोके हैं। अजय राय ने कहा कि मैंने पिछली बार का चुनाव बनारस से लड़ा था। तब मैं 1.50 लाख वोट लेकर अकेले आया था। इस बार तो हमारे साथ समाजवादी पार्टी,आप पार्टी,आरजेडी के भाई हैं। इस बार तो मोदी की खटिया खड़ी कर देंगे। मैं यहां कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के लिए वोट मांगने आया हूं। मंच से आगे कहा कि हम संघर्ष करने और लडऩे वाले लोग हैं। हमें जेल में डाल दोगे। हमारे घरों को गिरा दोगे। लेकिन हमारे इरादों को नहीं हिला सकते हैं। मैं आप सभी लोगों से यहां निवेदन करने आया हूं कि पूरी ताकत के साथ 26 अपै्रल को हाथ के निशान पर बटन दबाकर डॉली शर्मा को विजेयी बनाएं। हम सब डॉली शर्मा के साथ खड़े हैं। यहां के प्रत्याशियों को कैसे भगाया जा रहा है।अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री का रोड शो कार्यक्रम शनिवार को है। मगर रास्ते एक दिन पहले ही बंद कर दिए गए।यह घबराहट है। इसका जवाब देना होगा।उन्होंने कहा मैं पीछे नहीं हटूंगा। झूठे-मक्कार लोगों को भगाओ। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के आंबेडकर रोड स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय का हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चारण करने के बाद शुभारंभ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रत्याशी डॉली शर्मा एवं इनके पिता पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज व परिवार के सदस्यों एवं गठबंधन के नेताओं ने हवन कुंड में आहुति डालकर डॉली शर्मा को जिताने का संकल्प लिया।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस दौरान डॉली शर्मा के चाचा मनोज भारद्वाज,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी,महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, महासचिव बिजेन्द्र यादव, पूर्व महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत, वरिष्ठ सपा नेता एडवोकेट नाहर सिंह यादव,कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री,पूर्व पार्षद अमोल वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा,रमेश यादव एडवोकेट,पूूर्व मंत्री सतीश शर्मा,पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, पूर्व मंत्री दीपा कौल, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी,नसीम खान, स्वतंत्र यादव, सपा के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, सपा के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट,अरविंद शर्मा,सपा के राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर डबास,राजदेवी चौधरी, रमेश प्रजापति,नरेन्द्र त्यागी, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष संगीता त्यागी,कांगे्रेस की महानगर अध्यक्ष सोनल नागर,सपा नेत्री मधु चौधरी,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, संजीव चौधरी, पूर्व पार्षद मनोज चौधरी, अंशु ठाकुर समेत कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी के नेता कार्यालय उद्घाटन में मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने कहा कि हमने हमेशा जनता की सेवा के लिए दिल से काम किए हैं। करोना काल में लोगों की सेवा तहेदिल से की और हर विपदा में लोगों के साथ खड़े नजर आए। जबकि, भाजपा के प्रत्याशी पूर्व में मंत्री रहते हुए कोरोना काल में अपने घर में दुबके रहे। सीईएल फैक्ट्री को बेचे जाने से बचाया गया। लोगों को मेट्रो का पास दिलाने का काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आंदोलन करके किया। डॉली शर्मा ने कहा कि जब हम सत्ता से बाहर रहकर जनता के लिए इतने काम कर सकते हैं तो सत्ता में आने के बाद पूरे जोश और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करेंगे।