• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Thursday, April 16, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home Breaking News बैंक खाताधारकों के लिए खुशखबरी: 44 करोड़ खाताधारकों पर एसबीआई की मेहरबानी,...

बैंक खाताधारकों के लिए खुशखबरी: 44 करोड़ खाताधारकों पर एसबीआई की मेहरबानी, मिनिमम बैलेंस और एसएमएस सेवा पर अब नहीं लगेगा कोई शुल्क

August 19, 2020

उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 44 करोड़ से ज्यादा बचत खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब मिनिमम बैलेंस और एसएमएस की एवज में कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस मद में शुल्क वसूली की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इससे खाताधारकों को बड़ी राहत मिलेगी। एसबीआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक मासिक न्यूनतम राशि नहीं रखने और एसएमएस सेवा के बदले खाताधारकों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। दोनों सुविधाएं निशुल्क कर दी गई हैं। एसबीआई के इस कदम से 44 करोड़ से अधिक बचत खाताधारकों को लाभ मिलेगा। दरअसल बैंक एकाउंट में एक लाख रुपए से अधिक का औसत मासिक बैलेंस करने वाले बचत खाताधारकों को असीमित लेन-देन की सुविधा मिली हुई है। उधर, अन्य नियमित बचत खाताधारकों को बैंक 8 निशुल्क लेन-देन की सुविधा देता है। इनमें 5 एसबीआई एटीएम और किसी अन्य बैंक के 3 एटीएम से निशुल्क लेन-देन की सुविधा है। गैर मेट्रो शहरों में 10 निशुल्क एटीएम लेन-देन होते हैं। एसबीआई ने मार्च 2020 में घोषणा की थी कि सभी बचत बैंक खातों हेतु औसत मासिक न्यूनतम राशि रखने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। इससे अब बैंक के सभी बचत खाताधारकों को जीरो बैलेंस की सुविधा मिल सकेगी। उस वक्त मेट्रो शहरों में बचत खाताधारकों को न्यूनतम राशि तीन हजार, कस्बों में दो हजार और ग्रामीण अंचल में एक हजार रुपए खाते में रखने होते थे। वहीं, बचत खाताधारकों ने एसबीआई के इस निर्णय पर खुशी जाहिर की है। खाताधारकों का कहना है कि कोरोना काल में आर्थिक मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इनसे निपटने में कुछ राहत मिल पाएगी।

  • TAGS
  • 44 million account holders will no longer be charged for SBI's favor
  • Bank Account News
  • Good news for bank account holders
  • minimum balance and SMS service
  • No minimum balance in SBI account
  • SBI News
  • State bank of india
Previous articleतुर्की यात्रा के कारण निशाने पर आमिर खान, कंगना के बाद भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने निकाली भड़ास, स्वदेश लौटने पर अभिनेता को क्वारंटीन करने की वकालत
Next articleउद्योग लगाना है तो आईये उत्तर प्रदेश: एमएसएमई उद्योग लगाने के लिए 3 दिन में मिलेगी स्वीकृति, 900 दिनों तक नहीं होगी किसी सरकारी विभाग से अनुमति
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी पर झूठा है भ्रमजाल, नगरायुक्त ने एक-एक शंका का किया समाधान, पार्षद हुए संतुष्ट

मेडिकल डिवाइस पार्क में आएंगी जापान की बड़ी कंपनियां

केडीबी विद्यालय की छात्रा लावण्या ने रचा इतिहास, 99.6% अंक लाकर बनी टॉपर

Latest News

हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी पर झूठा है भ्रमजाल, नगरायुक्त ने एक-एक...

मेडिकल डिवाइस पार्क में आएंगी जापान की बड़ी कंपनियां

केडीबी विद्यालय की छात्रा लावण्या ने रचा इतिहास, 99.6% अंक लाकर...

रीवा में उप मुख्यमंत्री से मिले जनसेवक तरुण मिश्र, विकास मुद्दों...

नोएडा के 50 साल: गांव से ग्लोबल सिटी तक का सफर,...

खोड़ा-मकनपुर में हर घर जल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत

न्यूरोफिजि़योलॉजी के क्षेत्र में नई उपलब्धि, विशेषज्ञों के लिए मार्गदर्शक बनी...

गाजियाबाद के कनावनी झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 22 दमकल...

Most Popular

शराब पर 5 रुपए अधिक लेना सेल्समैन को पड़ा भारी, पहुंचा...

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी निवेश का सुनहरा मौका, जीडीए 30 जुलाई को...

70 बीघा जमीन पर जीडीए का गरजा बुलडोजर

विक्रमादित्य मलिक बने गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ संभालेंगे...

मेयर के शपथ ग्रहण में मेरठ में हुए बवाल के बाद...

© 2020-2021 UdayBhoomi