मधुबन-बापूधाम के ईडब्ल्यूएस भवनों में चल रही दुकानें जल्द होगी बंद

गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम योजना अंतर्गत ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट में अवैध रूप से चल रही दुकानों को अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) जल्द बंद कराएगा। दरअसल भूतल पर रहने आवंटियों ने अवैध रूप से कॉमर्शियल गतिविधि शुरू कर दी है। जिस कारण मधुबन-बापूधाम योजना पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में बुनकर मार्ट के आसपास से लेकर ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट में अवैध रूप से दुकानें एवं अन्य कॉमर्शियल गतिविधि की जा रही है। दुकानें ग्राउंड फ्लोर पर बनाकर संचालित की जा रही है।

जीडीए सचिव ने बताया कि इन सभी अवैध दुकानों को बंद कराने के लिए प्रवर्तन जोन प्रभारी एवं संपत्ति अनुभाग को निर्देश दिए गए हैं। संपत्ति विभाग द्वारा इन अवैध दुकानों की जांच करेगा। उसके बाद इन अवैध दुकानों को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से संचालित दुकानों को बंद कराया जाएगा। फिलहाल मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में कितनी दुकानें संचालित हो रही है। इनकी संख्या निर्धारित नहीं है। मगर अवैध रूप से संचालित दुकानें एवं अन्य कॉमर्शियल गतिविधि को बंद कराने के लिए जीडीए जल्द कार्रवाई शुरू करेगा।