प्राथमिक शिक्षक संघ मुरादनगर ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

-संघ के पदाधिकारियों ने मंदिर में भोग लगाकर की हनुमान जी की पूजा-अर्चना

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुरादनगर द्वारा शनिवार को असालतनगर मुरादनगर के हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संघ के पदाधिकारियों द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना कर भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक अजीत पाल त्यागी का शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने स्टॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया।संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी ने बताया इस भंडारे को लेकर कई दिनों से शिक्षक बहुत उत्साहित थे। सभी शिक्षकों ने इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग किया एवं प्रतिभाग किया। सभी अतिथियों को संघ के पदाधिकारियों द्वारा माला एवं पटके पहना कर सम्मानित किया गया।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा शिक्षक संघ द्वारा इस प्रकार के पावन कार्यों को कराना वास्तव में सराहनीय है। शिक्षकों का इतनी बड़ी संख्या में इस प्रकार के कार्यक्रमों में सहभागिता करना वास्तव में काबिले तारीफ है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी यादव ने कहा कि शिक्षकों का इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को करना वास्तव में अनुकरणीय है इससे समाज में एक बहुत अच्छा संदेश प्रेषित होता है।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी यादव,खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी,जमुना प्रसाद, दीपक कुमार, गौरव त्यागी, रुचि त्यागी, टिंकू कंसल, संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर अमित यादव, अजय कुमार, प्रमोद सिरोही, कनक सिंह, अमित गोयल, अमित पिपानिया, प्रदीप यादव, नवीन कुमार, निशी शर्मा, अर्चना, मनीला गुप्ता, सपना ज्योत्सना, राजेश चौबे, नितिन कुमार, मनोहर आदि उपस्थित रहे।