जनपद में नवचयनित 10 लेखपालों में से मौके पर 5 लेखपाल रेनू रानी, अपेक्षा त्यागी, मनीषा चौधरी, श्वेता, मोनिका को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके अलावा ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण योजना के लाभार्थियों रवि कुमार शर्मा को रेलवे पाट्र्स मैन्युफैक्चरिंग को 1.89 करोड़ 47 हजार रुपए का सांकेतिक चेक सौंपा गया। ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकीट में मुरारी लाल शर्मा, विश्कर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सीमा शर्मा (दर्जी), यासीन (राजमिस्त्री), चरन सिंह (राजमिस्त्री) को टूलकिट प्रदान की गई।
गाजियाबाद। जनपद के लोगों की जनसुनवाई तत्काल हो, कोई भी अधिकारी गलत काम बिल्कुल न करें। इसके साथ ही सभी अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। यह बातें बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग असीम अरूण ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारी इस बात का भी ध्यान रखें कि विभाग में भ्रष्टाचार न पनपे। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरूण को कलेक्ट्रेट में पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफर किया। पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने 5 लेखपालों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। जनपद में नवचयनित 10 लेखपालों में से मौके पर 5 लेखपाल रेनू रानी, अपेक्षा त्यागी, मनीषा चौधरी, श्वेता, मोनिका को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
इसके अलावा ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण योजना के लाभार्थियों रवि कुमार शर्मा को रेलवे पाट्र्स मैन्युफैक्चरिंग को 1.89 करोड़ 47 हजार रुपए का सांकेतिक चेक सौंपा गया। ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकीट में मुरारी लाल शर्मा, विश्कर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सीमा शर्मा (दर्जी), यासीन (राजमिस्त्री), चरन सिंह (राजमिस्त्री) को टूलकिट प्रदान की गई। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने आरटीई के तहत स्कूलों में दाखिले नहीं किए जाने के बारे में जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि अभी 261 दाखिले नहीं हुए हैं। इन्हें जल्द कराए जाने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पूर्व में आरटीई के तहत जिन छात्रों का दाखिला करवाया गया। उनसे फीडबैक ली जाए। उनके साथ स्कूल प्रबंधन कोई भेदभाव तो नहीं कर रहे हैं।
यदि ऐसा पाया जाता है तो उक्त स्कूल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। कोई भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। अधिकतर मामले पुलिस विभाग से जुड़े होते हैं। इस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश दिए कि इस पर ध्यान दिया जाए। किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार न पनपे। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि पुलिस, जीडीए, नगर निगम, विकास विभाग, जिला प्रशासन सहित अन्य किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार नहीं पनपना चाहिए। इसके लिए उच्चाधिकारी यह ध्यान रखें। सभी लोग ईमानदारी से अपने दायित्वों को निवर्हन करें। जनप्रतिनिधियों की बातों को सुना जाए।
यदि कोई जनप्रतिनिधि या समाजसेवी कार्यालय पर आता है,तो उसकी शिकायत को ध्यान से सुना जाए।जनप्रतिनिधि या जनसेवी किभी भी पार्टी,संस्था या आम आदमी ही क्यों ना हो। वह सम्मानित हैं। इसलिए अधिकारी अपना कार्य ईमानदारी से करें। अगर कोई गलत काम के लिए दबाव बनाता है तो बिल्कुल ना करें। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने बैठक के दौरान कहा कि पौधरोपण के दौरान वह पौधे लगाएं जाए जो बड़े हो सकें। फलदार पौधों की ऊंचाई 4 फीट से ज्यादा हो, ताकि वह बड़े हो सकें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक धर्मेश तोमर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ईशा तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए।


















