-शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: विक्रमादित्य सिंह मलिक
-नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फर्म के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश
-वसुंधरा जोन अंतर्गत नेचर ग्रीन द्वारा निर्मित एवं संचालित ट्रांसफर स्टेशन की जांच के लिए तकनीकी समिति का गठन
गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक तरफ नगर आयुक्त दिन रात व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे हुए है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम से निगरानी की जा रही है। वहीं नगर आयुक्त को शिकायत मिली सिटी जोन और वसुंधरा जोन के अंतर्गत कूड़े का उठान सही प्रकार से नहीं हो रहाहै। नगर आयुक्त ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए नेचर ग्रीन कंपनी को नोटिस जारी करने के साथ ही कार्यशैली में सुधार न किए जाने पर अनुबंध निरस्त करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा शहर की सफाई व्यवस्था में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
गाजियाबाद शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा दिन-रात कार्य कर रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया नगर आयुक्त ने नेचर ग्रीन टूल्स एंड मशीनस प्राइवेट लिमिटेड को कूड़ा उठान समस्याओं की शिकायत प्राप्त होने पर और ट्रांसफर स्टेशन जो की वसुंधरा जोन में स्थित है। सही प्रकार से संचालित न किए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। उक्त फर्म को कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है। कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। सिटी जोन व वसुंधरा जोन के निवासियों एवं पार्षदों द्वारा समय से कूड़ा ना उठने और कई बार चलती गाडिय़ों में खुले में कूड़ा रहने की शिकायत प्राप्त हुई। जिसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त द्वारा उक्त फर्म को कड़े निर्देश दिए गए थे। कार्यशैली में सुधार न किए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
भविष्य में यदि कूड़ा उठान या अन्य समस्याएं प्राप्त हुई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वसुंधरा जोन अंतर्गत नेचर ग्रीन द्वारा निर्मित और संचालित ट्रांसफर स्टेशन की जांच के लिए नगर आयुक्त द्वारा तकनीकी समिति का गठन भी किया गया है। नगर निगम लगातार शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। सफाई व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग भी प्रबल हो रही है। शहर के पांचो जोन से कूड़ा उठाया जाता है और ट्रांसफर स्टेशन पर भी सही प्रकार से कार्य हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा संबंधित स्वास्थ्य विभाग को भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर विभाग के विरुद्ध भी कड़ा रवैया अपनाया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा समस्त जोन के जोनल सेनेटरी ऑफिसर्स एवं समस्त सेनेटरी इंस्पेक्टर को भी सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए गए।
















