-द्वारा किए जा रहे कार्यों की रफ्तार तेज, उद्यान, स्वास्थ्य, निर्माण, प्रकाश व जलकल टीम ने बनाई कार्य योजना
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय पर जन समस्याओं के समाधान में पोर्टल के माध्यम से कराई जा रहे निस्तारण की कार्यवाही पर मॉनिटरिंग प्रबल करने को लेकर मंगलवार को निगम अधिकारियों की चर्चा हुई। आईजीआरएस के माध्यम से शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक करने को लेकर बैठक की गई। बैठक में समस्त विभाग की टीम जो की फील्ड में कार्य करने वाली टीम मौजूद रही। जिसमें समस्त सफाई निरीक्षक, समस्त अवर अभियंता जलकल विभाग, अवर अभियंता निर्माण विभाग, हेड माली, सुपरवाइजर व अन्य संबंधित टीम प्रकाश विभाग से भी उपस्थित रहे। बैठक संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आईजीआरएस प्रभारी पल्लवी सिंह और समस्त जोनल प्रभारी भी उपस्थित रहे।
आईजीआरएस प्रभारी पल्लवी सिंह ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सभी विभागों की बैठक का आयोजन किया गया है। सभी विभाग के ऐसे कर्मचारी जो फील्ड में ग्राउंड लेवल पर काम कर रहे है और उनके साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। इसी के साथ समय सीमा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। प्रतिदिन आईजीआरएस के माध्यम से लगभग 50 से 60 संदर्भ सभी विभागों से प्राप्त होते है। जिनका तय दिवस में ही निस्तारण की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। नगर आयुक्त ने बताया जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम तत्परता से कार्य कर रहा है।
जिसमें पोर्टल के माध्यम से प्राप्त संदर्भ, पार्षदों द्वारा प्राप्त कराए गए संदर्भ, गाजियाबाद 311 ऐप के माध्यम से प्राप्त संदर्भ, कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त संदर्भ, जीमेल के माध्यम से प्राप्त संदर्भ व अन्य माध्यमों से प्राप्त संदर्भों पर बिना देरी किए कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को मॉनिटरिंग के लिए लगाया हुआ है। जिसमें आईजीआरएस के वरिष्ठ प्रभारी अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को भी मॉनिटरिंग प्रबल करने की निर्देश दिए गए। इसी क्रम में शासन स्तर से भी लगातार जन समस्याओं के समाधान को लेकर रिपोर्ट जांची जा रही है।


















