-वृहद स्तर पर शहर में चल रहे पौधारोपण अभियान कि प्रस्तुत की रिपोर्ट
-जन सहभागिता से पौधरोपण अभियान को मिला बढ़ावा: महापौर
-पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ मुहिम पर कार्य कर रहा है उद्यान विभाग: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को पौधारोपण के संबंध में मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पौधारोपण अभियान के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के साथ सभी विभागीय अधिकारी और पार्षद उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने महापौर से सीधा संवाद करते हुए नगर निगम सीमा अंतर्गत लगाए जा रहे पौधों की व्यवस्थाओं का हाल जाना। साथ ही हर घर को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा गया। नगर निगम अभी तक करीब 50 हजार से अधिक पौधे लगा चुका है। शासन से 1 लाख 30 हजार से अधिक का पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें उद्यान विभाग द्वारा लगभग डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी की हुई है।
पौधारोपण अभियान में जन-जन का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। पार्षद भी अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर पौधारोपण कर रहे हैं। एक पौधा मां के नाम अभियान पर भी पौधारोपण का कार्य चल रहा है। मियावाकी पद्धति से भी पौधारोपण का कार्य कई स्थानों पर किया गया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साह पूर्वक पौधारोपण का कार्य चल रहा है। पिछले वर्ष 130000 पौधे लगाए गए थे, जोकि वृक्ष का रूप ले रहे हैं। इस प्रकार महापौर द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष पौधारोपण के कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। वर्चुअल बैठक के उपरांत नगर आयुक्त द्वारा सभी मालियों एवं हेड मालियों के साथ-साथ उद्यान टीम, उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह को भी अभियान को सार्थक बनाने के लिए मोटिवेट किया।
पार्षदों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी के साथ मिलकर उद्यान विभाग पौधरोपण अभियान को बढ़ाएं साथ ही नगर निगम की खाली भूमि पर भी अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए। 20 जुलाई को वृहद अभियान के लिए उपस्थित जनों को मोटिवेट किया गया। महापौर सुनीता दयाल द्वारा अंत में सभी को किए जा रहे पौधरोपण के लिए बधाई दी तथा आवश्यकता अनुसार क्षेत्र में पौधारोपण को जिम्मेदारी से करने के लिए उत्साहित किया। डिवाइडरो, सेंट्रल वर्ज, पार्कों, ग्रीन बेल्ट, प्रमुख सड़कों के आसपास, रिक्त मैदान जहां आवश्यकता है जहां पौधे लगाने के साथ-साथ पनप भी सकते हैं ऐसे स्थानों को चिन्हित कर पार्षदों से समन्वय करते हुए पौधारोपण को बढ़ावा दिया जाए।
वायु गुणवत्ता सुधार और पर्यावरण को बेहतर करने के लिए पौधरोपण अभियान के रूप में किया जाए। मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश, उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, संपत्ति प्रभारी पल्लवी, प्रकाश प्रभारी आशकुमार व पार्षद नीरज गोयल, अमित त्यागी, पूनम सिंह शीतल देओल आदि मौजूद रहे।



















