गाजियाबाद। जल्द ही जीडीए के मास्टर प्लान-2031 पर अब बोर्ड बैठक में मुहर लग सकती है। मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में मेरठ में मंडलायुक्त सभागार में आगामी 6 सितंबर को जीडीए बोर्ड बैठक होना प्रस्तावित की गई है। जीडीए की इस बोर्ड बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव संशोधित मास्टर प्लान-2031 का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा भू-उपयोग परिवर्तित के प्रस्ताव भी रखे जा सकते है। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि संशोधित मास्टर प्लान-2031 में टीओडी जोन समेत अन्य सुझाव को शामिल करते हुए इसका पूर्ण प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आगामी 6 सितंबर को जीडीए बोर्ड बैठक प्रस्तावित की गई है। बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान-2031 का ही मुख्य रूप से प्रस्ताव रखा जाएगा।
संशोधित मास्टर प्लान-2031 का पूर्ण प्रस्ताव जल्द तैयार करने के लिए नियोजन अनुभाग को निर्देश दिए गए है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मंडलायुक्त की ओर से बोर्ड बैठक की तारीख फाइनल कर दी गई है। मास्टर प्लान के अलावा भू-उपयोग के भी कुछ प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। इसमें सबसे अहम प्रस्ताव मास्टर प्लान-2031 का ही होगा। बोर्ड बैठक से मास्टर प्लान-2031 के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से इस पर निर्णय होने के बाद इसे जिले में लागू कर दिया जाएगा।
















