-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन सड्डबंधित बैठक सम्पन्न
गाजियाबाद। जनपद में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं मतदाताओं का भौतिक सत्यापन को लेकर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को निर्वाचन संबंधी बैठक हुई। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1500 मतदाता के आधार पर होना चाहिए। जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं की संख्या बढऩे के दृष्टिगत मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1400 से अधिक मतदाताओं के आधार पर किया जाना प्रस्तावित है। विधानसभावार मतदेय स्थलों का विवरण 1400 से अधिक मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों की कुल संख्या 39 हैं।
विधानसभावार मतदेय स्थलों में लोनी-6,मुरादनगर-8,साहिबाबाद-
बैठक में एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह,एसडीएम मोदीनगर पूजा गुप्ता, एसडीएम सदर अरूण दीक्षित,एसडीएम लोनी राजेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्रा,जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वाष्र्णेय,तहसीलदार मोदीनगर अरुण अग्रवाल एवं राजनीतिक दलों के भाजपा से सुभाष चन्द्र शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष दयाराम सैन, सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन,ताहिर हुसैन,आप से सुमित,मनोज कुमार,बिजेन्द्र कुमार,त्रिफूल सिंह,प्रदीप,अमित कुमार,डॉ.आदेश कुमार,सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।

















