निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: इन्द्र विक्रम सिंह

-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन सड्डबंधित बैठक सम्पन्न

गाजियाबाद। जनपद में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं मतदाताओं का भौतिक सत्यापन को लेकर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को निर्वाचन संबंधी बैठक हुई। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1500 मतदाता के आधार पर होना चाहिए। जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत विशेष संक्षिप्त मतदाता  पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं की संख्या बढऩे के दृष्टिगत मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1400 से अधिक मतदाताओं के आधार पर किया जाना प्रस्तावित है। विधानसभावार मतदेय स्थलों का विवरण 1400 से अधिक मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों की कुल संख्या 39 हैं।

विधानसभावार मतदेय स्थलों में लोनी-6,मुरादनगर-8,साहिबाबाद-20, गाजियाबाद शहर-3, धौलाना(आंशिक)-2 मतदेय स्थल हैं। एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर की जा रही कार्रवाई की नियमावली सूची सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि यदि अन्य किसी भी मतदेय स्थल के सम्भाजन के संबंध में सूचना देनी है,तो लिखित में सूचना समय अवधि के अंदर उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलवार मतदाताओं का भौतिक सत्यापन के प्रतिशत के संबंध में जानकारी लेते हुए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा कार्य के प्रति उदासीनता बरती जा रही है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एआरओ को सख्ती से आदेशित किया कि उक्त कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई की जाए। निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह,एसडीएम मोदीनगर पूजा गुप्ता, एसडीएम सदर अरूण दीक्षित,एसडीएम लोनी राजेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्रा,जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वाष्र्णेय,तहसीलदार मोदीनगर अरुण अग्रवाल एवं राजनीतिक दलों के भाजपा से सुभाष चन्द्र शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष दयाराम सैन, सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन,ताहिर हुसैन,आप से सुमित,मनोज कुमार,बिजेन्द्र कुमार,त्रिफूल सिंह,प्रदीप,अमित कुमार,डॉ.आदेश कुमार,सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।