नगर निगम करेगा सघन वृक्षारोपण, लगाएगा 1 लाख पौधे, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह ने की अभियान की शुरुआत बोले वृक्षारोपण होगा आज तो बेहतर बनेगा कल

नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा सहयोग किया जा रहा है। सिद्धार्थ विहार में निगम की 6 एकड़ भूमि पर मियांवकी पद्धति से वृहद स्तर पर प्लांटेशन कराया जाएगा जिसकी शुरूआत नगर आयुक्त द्वारा की गई है। यहां पर लगभग 1 लाख पौधे लगाये जाएंगे जिसकी 3 साल तक देखरेख की जिम्मेदारी टाटा स्टील लिमिटेड की होगी। नगर निगम द्वारा लगातार मियावकी पद्धति से अनेकों स्थान पर पौधारोपण का कार्य निरंतर चल रहा ह। प्रताप विहार वार्ड संख्या 15 में भी 10 हजार पौधे मियावाकी पद्धति के अंतर्गत लगाए गए हैं।

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शहर में प्रदूषण कम करने और हरियाल बढ़ाने की कवायद में जुटा नगर निगम ने सघन वृक्षारोपण करेगा। नगर निगम द्वारा 1 लाख पौधे लगाये जाएंगें। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि पौधे हमें प्राणवायु देता है। ऐसे में कल को बेहतर बनाने के लिए आज वृक्षारोपण करना बेहद जरूर ही। नगर आयुक्त द्वारा जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए गाजियाबाद में वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में स्थित नगर निगम की खाली पड़ी 6 एकड़ जमीन में मियावंकी पद्धति से पौधे लगाये जाएंगे।
नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा सहयोग किया जा रहा है। सिद्धार्थ विहार में निगम की 6 एकड़ भूमि पर मियांवकी पद्धति से वृहद स्तर पर प्लांटेशन कराया जाएगा जिसकी शुरूआत नगर आयुक्त द्वारा की गई है। यहां पर लगभग 1 लाख पौधे लगाये जाएंगे जिसकी 3 साल तक देखरेख की जिम्मेदारी टाटा स्टील लिमिटेड की होगी। नगर निगम द्वारा लगातार मियावाकी पद्धति से अनेकों स्थान पर पौधारोपण का कार्य निरंतर चल रहा ह। प्रताप विहार वार्ड संख्या 15 में भी 10 हजार पौधे मियावाकी पद्धति के अंतर्गत लगाए गए हैं।


नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नगर आयुक्त का चार्ज संभालने के बाद से शहर में पौधारोपण अभियान में तेजी आई है। शहर को प्रदूषण मुक्त और सुंदर बनाने के लिए सघन वृक्षारोपण कराया जा रहा है। वृक्षारोपण अभियान से शहरवासियों को जोड़ते हुए उन्हें भी प्लांटेशन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने कहा कि यदि हम आज पौधारोपण नहीं करेंगे तो कल दमघोंटू हवा में सांस लेंगे। इसलिए सभी को यही कहूंगा कि यदि स्वच्छ हवा में सांस लेना है कल तो पौधे लगाओ आज। वृक्षारोपण के दौरान नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ टाटा स्टील लिमिटेड के चीफ कॉपोर्रेट अफेयर्स मनीष मिश्रा, प्लांट हेड साहिबाबाद मुकेश कुमार एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।