वैश्य जन विकास मंच दिल्ली के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट और संगठित होना बेहद जरूरी है। वैश्य समाज प्रभावशाली है, लेकिन बंटा हुआ है। समाज के सभी घटकों को एक साथ एक मंच पर लाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके मित्तल ने बताया कि वैश्य समाज के दो दर्जन से अधिक संगठन और घटक एक साथ एक मंच को साझा कर रहे हैं, इनकी संख्या और बढ़ेगी। आगामी चुनावों में एवं देश की राजनीति में वैश्य समाज की सशक्त भागीदारी रहे इसको लेकर सभी को एकजुट होना पड़ेगा।
उदय भूमि संवाददाता
नई दिल्ली। वैश्य समाज को संगठित और एकजुट करने के लिए वैश्य जन विकास मंच द्वारा दिल्ली एनसीआर में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। रविवार 29 सिंतबर को सूर्य नगर स्थित चन्द्र नगर रिक्रिएशन क्लब में होने वाले कार्यक्रम में दिल्ली-गाजियाबाद में रहने वाले वैश्य समाज के विभिन्न घटक से जुड़े लोग शामिल होंगे और अभियान के आगे की कार्ययोजना को लेकर चर्चा करेंगे। शाम 5 बजे शुरू होने वाली बैठक में वैश्य समाज की एकजुटता पर मंथन होगा।
वैश्य जन विकास मंच दिल्ली के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट और संगठित होना बेहद जरूरी है। आजादी की जंग से लेकर स्वाधीन भारत के विकास में वैश्य समाज के लोगों की अग्रणी भूमिका रही है। लेकिन समाज के लोगों को अक्सर प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है। वैश्य समाज प्रभावशाली है, लेकिन बंटा हुआ है। समाज के सभी घटकों को एक साथ एक मंच पर लाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
वैश्य जन विकास मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में अब तक तीन कार्यक्रम हो चुका है। रविवार को चंद्र नगर में चौथा कार्यक्रम होगा। जन जागरण अभियान कार्यक्रम देश की राजधानी और एनसीआर क्षेत्र में लगातार चलता रहेगा। जन जागरण कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य समाज के एक-एक व्यक्ति को आपस में जोड़ना है। जन जागरण अभियान जारी रहेगा और दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें लाखों की संख्या में वैश्य समाज के लोग जुटेंगे। मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके मित्तल ने बताया कि वैश्य समाज के दो दर्जन से अधिक संगठन और घटक एक साथ एक मंच को साझा कर रहे हैं, इनकी संख्या और बढ़ेगी। आगामी चुनावों में एवं देश की राजनीति में वैश्य समाज की सशक्त भागीदारी रहे इसको लेकर सभी को एकजुट होना पड़ेगा।
















