स्वच्छता ही सेवा: महासफाई अभियान में नगर निगम के 120 घंटे हुए पूर्ण, 50 घंटे का टारगेट बाकी

-एसबीएम टीम ने घरों की बैकलेन पर चलाया विशेष सफाई अभियान, येलो स्पॉट व कूड़ा घर विलोपित पर किया काम

गाजियाबाद। पूरे देश में दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा लगातार शहर को स्वच्छ करने के साथ-साथ शहर को सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्य हो रहा है। 155 घंटे निरंतर सफाई अभियान भी चल रहा है। जिसमें नगर निगम द्वारा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 120 घंटे पूर्ण कर लिए हैं। 170 घंटे महासफाई अभियान का टारगेट पूरा करने के लिए नगर निगम की टीम सामाजिक संस्थाओं के साथ अभियान चलाकर सफाई के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक कर रही है। जिनमें न्यू शक्ति संस्थान, निश्चय नीति फाउंडेशन, लक्ष्य फाउंडेशन, बिग स्माइल फाउंडेशन, साथी फाउंडेशन, लक्ष्य सेवा समूह, सुनहरी दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट, द एलीवेशन एंड एजुकेशन ट्रस्ट, एनवायरमेंटल क्लब का विशेष सहयोग कर रही है। अभियान को मजबूती देने के लिए जेएस एनवायरो का भी विशेष सहयोग निगम को मिल रहा है।

अपर नगर आयुक्त अवनिंद्र कुमार ने बताया महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा 2024 का वृहद रूप में कार्यक्रम चल रहा है। मार्केट एरिया, आंतरिक वार्ड, सार्वजनिक स्थल, मलिन बस्तियां, सार्वजनिक शौचालय, कम्युनिटी शौचालय पर निरंतर सफाई का कार्य किया रहा जा रहा है। येलो स्पॉट हटाने का कार्य भी किया जा रहा है। इसी क्रम में घरों के पीछे बैक लेन सर्विस लाइन को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम भी किया जा रहा है। जिसके लिए शहर के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ऐसे स्थान जहां पर कूड़ा है, उसको हटाकर कूड़ा घर विलोपित करते हुए सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

नगर निगम के अभियान में शहर के लोग भी अपनी भागीदारी निभाते हुए सफाई अभियान में सहयोग कर रहे है। जिसके लिए अपने घरों के आसपास स्वयं सफाई अभियान चला रहे हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी मिलकर अपने-अपने क्षेत्र में सफाई का कार्य कर रहे हैं। कई सामाजिक संस्थाएं और प्रतिष्ठान भी सफाई अभियान में जुटे दिखाई दे रहे हैं। विजयनगर जोन के संतोष मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। व्यापारी वर्ग भी निगम की स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहें है। मोहन नगर, विजय नगर और सिटी जोन अंतर्गत आने वाली मलिन बस्तियों पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई अभियान चल रहा है।
फोटो न: 13