लखनऊ। गांधी जयंती धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया महात्मा गांधी के जयंती पर दो अक्टूबर को सभी शराब व मादक पदार्थ की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि बंदी अवधि के दौरान यदि जिले में कोई भी देशी, विदेशी शराब की दुकान अथवा भांग की दुकान व बियर खुले पाए गए तो सम्बन्धित: दुकानों को सीज कर उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
बंदी के दौरान अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। वहीं जिला आबकारी अधिकारी ने बंदी के इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिए सभी आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया है। सभी आबकारी निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने क्षेत्र में शराब की दुकानों की बंदी का अनुपालन कराने के लिए सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही चोरी-छिपे अवैध रूप से शराब तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाकर दबिश एवं चेकिंग की जाए।















