-जनसमस्याओं के साथ-साथ समाधान पर भी सुझाव दे रहे हैं पार्षद: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को वार्ड संख्या-34 मोहन नगर जोन, वार्ड संख्या 22 सिटी जोन व वार्ड संख्या-9 सिटी जोन से जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय पार्षदों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात की। जिसमें जन समस्याओं के साथ-साथ पार्षदों द्वारा क्षेत्र हित में समाधान पर भी अपने सुझाव दिए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया नगर निगम अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यवाही कर रहे हैं। वहीं जन समस्याओं के समाधान को लेकर क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा मिल रहे सुझावों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उद्यान विभाग, निर्माण विभाग, जलकल विभाग या क्षेत्र के अवैध अतिक्रमण का हो सभी में शहर हित को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा अपनी विशेष भूमिका निभाई जा रही है।
पार्षदों की सुझावों पर निगम अधिकारियों को कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए। सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ विकास कार्यों को भी कराया जा रहा है। राकेश मार्ग जीटी रोड कोटगांव और लाल कुआं इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास के क्षेत्र में पार्षद विनिल दत्त द्वारा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मी बढ़ाने के लिए सुझाव दिए, पटेल नगर शिवानपुरा आर्य नगर क्षेत्र में निर्माण कार्य ग्रैप के बाद करने के लिए कार्यकारिणी सदस्य पार्षद शीतल चौधरी ने अपना विषय रखा।
वार्ड संख्या-34 अप्सरा बॉर्डर के आसपास प्रकाश व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कल्लन द्वारा अपना विषय रखा। इसके अलावा इंदिरापुरम कौशांबी और मोहन नगर क्षेत्र वासियों ने भी अपना विषय नगर आयुक्त के समक्ष रखा। जिस पर संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को नगर आयुक्त द्वारा तत्काल कार्यवाही और विकास कार्यों की रफ्तार देने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

















