-सम्पूर्ण समाधान दिवस में 123 शिकायतों में 10 का हुआ निस्तारण
गाजियाबाद। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को डीएम के निर्देशन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लोनी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ अभिनव गोपाल ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का अधिकारी गुणवत्ता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
लोनी मेंं कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 2 का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं मोदीनगर तहसील में 48 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में 123 शिकायतें प्राप्त हुई और 10 का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसीलों में एसडीएम’स, पुलिस अधिकारी, नगर निगम अधिकारी, जीडीए अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
















