कौशांबी सेंट्रल पार्क स्थित पप्पू चौपाल में लोगों ने मनाया नए साल का जश्न

गाजियाबाद। कौशांबी सेंट्रल पार्क स्थित पप्पू चौपाल द्वारा बुधवार को नए साल का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा कौशांबी-वैशाली के समस्त निवासियों को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग स्वस्थ व प्रसन्न रहे और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इस साल हमारे क्षेत्र में पहले के मुकाबले और ज्यादा विकास कार्य हो। पार्षद एवं पप्पू चौपाल द्वारा सफाई सुपरवाइजर विनोद को इस अवसर पर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

सभी लोगों द्वारा एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर एवं नाच गाकर इस अवसर को मनाया गया। निवासियों द्वारा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान राकेश जकेतिया, गौरव वर्मा, पवन गुप्ता, मनीष जैन, प्रेम गौगिया, नरेंद्र सिंह, पवन गुप्ता, एस एम गोयल, राधा रमन, कमल गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, सुशील जैन, सुमन सूद, राजेंद्र गोयल, नरेश कुमार, जसपाल सिंह, जुगल अग्रवाल, मोहन सिंह बिष्ट, बीपी सिंह, रवि नवल, रविंद्र नागर, बबलू, पीके सिंह, नीलांश जैन सहित काफी संख्या लोग उपस्थित रहे।