गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनाव का माहौल है। प्रदेश में एक दिसंबर को विधान परिषद शिक्षक-स्नातक के चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव में वोटरों को रिझाने और उनतक पहुंच बनाने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। उनके घर तक पर्ची पहुंचाई जा रही है, तो उन्हें अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 
गुरूवार को साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के एवरेस्ट स्कूल शालीमार गार्डन, कोणार्क पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन में 1 दिसंबर को होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर विधायक सुनील शर्मा साहिबाबाद एवं सभापति पंचायती राज समिति उत्तर प्रदेश विधान सभा द्वारा भाजपा प्रत्याशी श्री चंद शर्मा को वोट करने एवं शिक्षकों को वोट की पर्ची भी बांटी गई। शिक्षकों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद ने कहा कि हम सबको मिलकर 1 दिसंबर को भाजपा प्रत्याशी के नाम के आगे एक लिखकर भारी मतों से विजय बनाना है विधान परिषद में भाजपा के हाथ और मजबूत करना है। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है पिछली सरकारों में जहां उत्तर प्रदेश अपराध के नाम से जाना जाता था। वहां आज उत्तर प्रदेश विकास के लिए जाने जाना लगा है। अपराधी या तो उत्तर प्रदेश छोड़ कर भाग रहे हैं सरेंडर कर रही है। व्यापारियों के लिए सुरक्षित माहौल है। हम सबको मिलकर भाजपा प्रत्याशी के लिए दिन और रात करके मेहनत करनी है। क्योंकि इस चुनाव में सीमित वोट हैं पढ़ा-लिखा वर्ग वोट डालने जाता है। 1-1 कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट बूथ पर ले जाकर डलवानी है। इस मौके पर पवन रेडी, सरदार सिंह भाटी पार्षद, सुरेश तिवारी, नरेश देवरानी, सुजीत गिरी, विपिन डागर, कालीचरण पहलवान, चंद्रभूषण पूर्व पार्षद, तारा जोशी महानगर मंत्री आदि मौजूद रहे।
















