नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने हाउस टैक्स के बकाएदारों से अपील करते हुए कहा कि 31 मार्च से पहले बकाया हाउस टैक्स जमा कराए और 12 प्रतिशत ब्याज देने से बचें। नगर आयुक्त के निर्देश पर हाउस टैक्स वसूली को लेकर टीमें कार्रवाई कर रही है। शनिवार को सिटी जोन क्षेत्र अंतर्गत जोनल प्रभारी महेंद्र कुमार अहिरवार ने टैक्स निरीक्षकों के साथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीएनबी मॉल में बड़ी कार्रवाई की है। मॉल में संचालित 48 दुकानों पर नगर निगम का हाउस टैक्स बकाया होने के चलते वसूली अभियान चलाया गया। वसुंधरा जोनल प्रभारी एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सुनील राय ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार बकाया वसूली के लिए बड़े बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई के साथ ही आम लोगों की सहुलियत के लिए लगातार कैंप लगाये जा रहे हैं। कैंप में लगभग 21 लाख रुपये जमा हुए।
गाजियाबाद। नगर निगम ने हाउस टैक्स के बकाएदारों पर अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को राजनगर एक्सटेंंशन स्थित जीएनबी मॉल में शोरूम पर हाउस टैक्स का बकाया करीब 30 लाख रुपए होने के चलते सील लगाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम टीम द्वारा सील लगाए जाने के चलते ही तत्काल 17 लाख रुपए नगर निगम कोष में जमा कराए गए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने हाउस टैक्स के बकाएदारों से अपील करते हुए कहा कि 31 मार्च से पहले बकाया हाउस टैक्स जमा कराए और 12 प्रतिशत ब्याज देने से बचें। नगर आयुक्त के निर्देश पर हाउस टैक्स वसूली को लेकर टीमें कार्रवाई कर रही है।
शनिवार को सिटी जोन क्षेत्र अंतर्गत जोनल प्रभारी ने टैक्स निरीक्षकों के साथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीएनबी मॉल में बड़ी कार्रवाई की है। मॉल में संचालित 48 दुकानों पर नगर निगम का हाउस टैक्स बकाया होने के चलते वसूली अभियान चलाया गया। सिटी जोनल प्रभारी महेंद्र कुमार अहिरवार ने टैक्स अधीक्षक रामबली पाल,क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक अरूण प्रताप सिंह आदि की मौजूदगी में हाउस टैक्स का बकाया जमा नहीं करने पर टीम के साथ सीलिंग की कार्रवाई कराई। इसके उपरांत हाउस टैक्स का बकाया 30 लाख रुपए में से मौके पर 17 लाख रुपए की वसूली की गई। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा ने बताया कि जीएनबी मॉल में पीएनबी बैंक का आॅफिस टाटा क्रोमा का शोरूम,केएफसी रेस्टोरेंट,सैमसंग इलेक्ट्रिकल शोरूम पर हाउस टैक्स का बकाया था। नगर निगम टीम ने अभियान चलाया। नोटिस दिए जाने और सीलिंग की कार्रवाई किए जाने के बाद दुकानों का बकाया हाउस टैक्स जमा कराया गया। इसी प्रकार अन्य जोन क्षेत्र में भी लगातार बड़े बकाएदारों पर टीम कार्रवाई कर रही हैं। अनाउंसमेंट भी किया जा रहे हैं। नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपना बकाया हाउस टैक्स 31 मार्च से पहले जमा करते हुए 12 प्रतिशत लगने वाले ब्याज से बचने के लिए अपील की है। हाउस टैक्स का बकाया आॅनलाइन या जोनल कार्यालय में संपर्क करते हुए जल्द से जल्द जमा कर शहर के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अपील की जा रही है।
वसुंधरा जोन में लगा कैंप, जमा हुए 21 लाख
नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में वसुंधरा जोन लोगों की सहुलियत के लिए कैंप लगाये जा रहे हैं। शनिवार को वसुंधरा जोन में 4 स्थानों पर कैंप लगाये गये। जोनल कार्यलय में भी टैक्स जमा करने वालों की लंबी लाइनें देखने को मिला। वसुंधरा जोन में शनिवार को 21 लाख रुपये जमा हुए। वसुंधरा जोनल प्रभारी एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सुनील राय ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार बकाया वसूली के लिए बड़े बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई के साथ ही आम लोगों की सहुलियत के लिए लगातार कैंप लगाये जा रहे हैं। शनिवार को श्री बालाजी रेजीडेंस अहिंसाखण्ड, चार्मस सोलिटेयर अपार्टमेंट अहिंसाखण्ड, शक्तिखण्ड-2 लेन नं0-8 एवं अभयखण्ड-3 नीयर मदरडेयरी इन्दिरापुरम में चार स्थानों पर कैंप लगाया गया। कैंप में काफी संख्या में सम्पत्ति करदाताओं द्वारा अपना वर्तमान एवं बकाया सम्पत्ति कर कर भुगतान किया गया। कैंप में लगभग 21 लाख रुपये जमा हुए।


















