नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, महापौर तथा नगर आयुक्त ने किया ध्वजारोहण शहर वासियों को दी शुभकामनाएं 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर ने किया टॉयलेट इंटीग्रेशन पिंक बस तथा निगम की लिफ्ट का उद्घाटन।शहर वासियों को मिलेगी सुविधा। कार्यक्रम के दौरान निगम अधिकारियों तथा पार्षदों ने लगाये देशभक्ति के नारे।

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ध्वजारोहण कर शहरवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान शहीदों को नमन किया गया तथा निगम अधिकारियों व पार्षदों ने देशभक्ति के नारे लगाए। नगर आयुक्त द्वारा सभी को संविधान के प्रति जागरुक करते हुए अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने उपस्थित जनों को एकता के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई।

महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय के साथ-साथ अनेकों कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया गया। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर निगम की लिफ्ट का शुभारंभ किया गया। महापौर ने फीता काटकर लिफ्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद टॉयलेट इंटीग्रेशन पिंक बस का भी उद्घाटन किया गया। बस कविनगर जोन अंतर्गत गौर मॉल के समीप स्थापित कराई गई। टॉयलेट बस के उद्घाटन से महिलाओं को लाभ मिलेगा।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट व उपहार भी दिए गए। दुर्गा भाभी चौक पर महापौर, नगर आयुक्त तथा पार्षद राजीव शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज मैं भव्य रूप से गणतंत्र दिवस की तैयारी की गई। महापौर तथा नगर आयुक्त ने पहुंचकर ध्वजारोहण किया और सभी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए तथा वेस्ट से बेस्ट की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वेस्ट मटेरियल से बनाए गए सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर अपर नगरआयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगरआयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज कुमार सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं पार्षद मौजूद रहे।