– एक प्रतियोगिता में सबसे अधिक छह पदक हासिल करने वाला छात्र बना श्रेयांस
– लगातार छठीं बार दौड़ में जीता स्वर्ण
उदय भूमि
गाजियाबाद। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित जूनियर ओलंपिक में गुरुकुल द स्कूल के 5वीं के छात्र श्रेयांस यादव ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण सहित छह पदक हासिल किया। वह जूनियर ओलंपिक में सबसे अधिक पदक जीतने वाले स्कूल के छात्र बन गए। दौड़ में श्रेयांस ने लगातार छठी बार स्वर्ण पदक जीता। गुरुकुल द स्कूल कि मीडिया प्रभारी ओलंपिया ने बताया कि श्रेयांश ने पहली बार केजी में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद से लगातार छात्र का अभियान जारी है।
उन्होंने बताया कि श्रेयांस ने इस बार एक सौ मीटर की दौड़, रिले रेस, बाधा दौड़ और फुटबॉल में स्वर्ण पदक हासिल किया। रस्सी खींच प्रतियोगिता में सिल्वर और बास्केटबॉल में कांस्य पदक जीता है। श्रेयांस के फुटबॉल कोच आकाश चौधरी ने बताया कि श्रेयांस का पसंदीदा खेल फुटबॉल है। वह इंडो-नेपाल जूनियर फुटबॉल कप में स्वर्ण और पताया-इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर जीत चुका है। श्रेयांस की सफलता पर स्कूल के प्रिंसिपल गौरव बेदी, कक्षा अध्यापिका पूजा सप्रा सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।

















