प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, लाभार्थियों को दिलाए समय पर लाभ: अभिनव गोपाल

उदय भूमि
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने के लिए सभी विभाग अपने स्तर पर सक्रियता दिखाएं। मंगलवार को विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत वेंडर्स के साथ बैठक की गई। बैठक में सीडीओ ने प्रत्येक वेंडर से बिंदुवार चर्चा की और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी पंजीकृत वेंडर्स,विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर, अधिशासी अभियंता,लीड बैंक मैनेजर बुद्वराम,नेडा विभाग के मैनेजर,विद्युत विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने वेंडर्स की समस्याओं एवं उनके समाधान में बैंकों से जुड़ी वित्तीय एवं लोन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं और उनके समाधान नेट मीटरिंग से संबंधित समस्याएं एवं उनके समाधान के लिए प्रत्येक वेंडर्स से बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर और अधिशासी अभियंता को सभी जोन को नेटमीटरिंग से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान के निर्देश दिए। वेंडर्स की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के  आदेश दिए।

लीड बैंक मैनेजर बुद्वराम को बैंकों द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता और लोन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए निर्देशित किया। इसके लिए अपनी कार्य योजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दि। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और वेंडर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने के लिए सभी विभाग अपने स्तर पर सक्रियता दिखाएं और वेंडर्स को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।