-आत्मविश्वास मन के अंदर समाहित होता है, जरूरत है अपने अंदर की शक्तियों को मजबूत करने की: पूनम गौतम
-जीवन में सफलता के लिए बेहद जरूरी है लक्ष्य का निर्धारण: तनूजा
उदय भूमि
गाजियाबाद। प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी विजय नगर स्थित गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को अवार्ड सेरेमनी और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर आशीष गौतम, प्रधानाचार्या पूनम गौतम, उपप्रधानाचार्या तनूजा, एकेडमिक हेड चेतन शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया और हवन कर वैदिक मंत्रों के साथ आहुति देकर बोर्ड परीक्षा में छात्रों के बेहतर परिणाम के लिए कामना की गई। साथ ही 2023-24 के 10वीं और 12वीं बोर्ड के सुपर अचीवर्स और स्कूल टॉपर्स को पुरस्कृत किया गया। सभी अचीवर्स और स्कूल टॉपर्स के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय की शिक्षा, संस्कार को सर्वोपरि सिद्ध किया। उन्होंने विद्यालय में सभी संकाय के विषयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए उनका आभार प्रकट किया।
वहीं स्कूल के छात्रों ने कहा इस स्कूल की सबसे बड़ी विशेषता शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, चरित्रवान, कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा हमको प्राप्त हुई है। विद्यालय द्वारा प्रदत्त संस्कारों को जीवन की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे संजोए रखने की बात कही। प्रधानाचार्या पूनम गौतम ने सभी को बधाई दी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति शिक्षकों के समर्पण की हार्दिक सराहना की। बिना आत्मविश्वास के व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों पर कदम बढ़ा ही नहीं सकता। आत्मविश्वास वह ऊर्जा है, जो सफलता की राह में आने वाली हर अड़चनों, कठिनाइयों और परेशानियों से मुकाबला करने के लिए व्यक्ति को बल देती है। बच्चों ने सांस्कृतिक विविधता का परिचय देते हुए एक से बढकर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सरी से 12 तक के सभी शैक्षिक प्रदर्शन और उच्चतम उपस्थित वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। वर्तमान छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाट्य को खूब सराहा गया। कक्षा 11वीं के छात्रों ने अपने हास्य व्यंग्य कविताओं से सभी का खूब मनोरंजन किया। स्कूल के अन्य छात्रों द्वारा प्रस्तुत ग्रुप डांस ने सभी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त नर्सरी से द्वितीय कक्षा के छात्रों ने नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मन मोह लिया। कक्षा 11 वीं के छात्रों द्वारा अपने सीनियर्स को समर्पित करते हुए विदाई गीत प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों के अलावा सीनियर्स के लिए विभिन्न प्रकार के खेल भी कराये गये। उपप्रधानाचार्या तनूजा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा विद्यार्थी को कभी भी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन में आत्मविश्वास की भावना हो और निश्चयपूर्वक लक्ष्य केंद्रित कर परिश्रम किया जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।
उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा विदाई के क्षण किसी भी शैक्षणिक कार्यस्थल में अत्यंत महत्वपूर्ण होते है। ये पल हमें भावुक और उदास कर देते है लेकिन साथ ही यह एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक भी होते है विदाई के ये पल यादगार होते हैं। आज आप लोग मील का पत्थर पार करने जा रहें है यह वह समय है जब हम अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहे है, लेकिन इस महत्त्वपूर्ण मोङ पर हमें उन पलों को याद करने का अवसर मिलता है जो हमने यहां बिताए है। जीपीएस के छात्र अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं तथा अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रौशन करें।
एकेडिमिक हेड चेतन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा 12वीं के विद्यार्थियों का यह सफर यादगार रहा और यहां केवल किताबी ज्ञान ही नहीं लिया बल्कि जीवन की अनमोल सीखें भी प्राप्त की हमारे स्कूल के अध्यापकों ने केवल किताबी ज्ञान ही नहीं दिया बल्कि जीवन के बड़े सवालों का सामना करना भी सिखाया उनके मार्गदर्शन और सलाह ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया। समारोह में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अलग-अलग खिताबों से नवाजा गया। इस दौरान पुष्कर मिस्टर फेयरवेल व शगुन मिस को फेयरवेल साथ ही प्रशांत मिस्टर जीपीएस और गरिमा मिस जीपीएस, चिरंजीव मिस्टर डिसिप्लिन व नैना को मिस डिसिप्लिन, 100 प्रतिशत अटेंडेंस ससिमा, योगा चैंपियन अकिल शर्मा को खिताब से नवाजा गया।























