उदय भूमि
गाजियाबाद। कौशांबी स्थित वार्ड 72 सेक्टर-1 कामना वैशाली राधा कृष्ण पार्क की रंगाई पुताई के कार्य का शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा शुरू करवाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ एसएन शर्मा एवं अवधेश मिश्रा ने संयुक्त रुप से नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा राधा कृष्ण पार्क का सौंदर्यकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रंगाई-पुताई का कार्य कराया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग अपने परिवार के साथ सुबह-शाम घूम सकेंगे। क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। प्राथमिकता के आधार पर ही क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे है, जो कि आगे भी इस तरह से विकास कार्य होते रहेंगे। वहीं क्षेत्र के लोगों ने पार्षद का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेत्री विमला भट्ट, श्याम सुंदर सिंह, दुष्यंत गौतम, राज सिंह, सुरेश, मुन्नी, राजकुमार, मंजू, शंभू साहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।
















