गौतमबुद्ध नगर में आबकारी विभाग का बड़ा ऑपरेशन, जिले में अब सिर्फ होगा कानून का राज

-रेस्टोरेंट मैनेजर समेत दो बड़े तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
-हरियाणा से शराब तस्करी कर रहे तस्कर की धरपकड़ हुई तेज
-बाहरी राज्यों की शराब तस्करी रोकने के लिए अभूतपूर्व अभियान जारी

उदय भूमि
गौतमबुद्ध नगर। अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी विभाग का अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करों के खिलाफ 24 घंटे की हाई अलर्ट चेकिंग और सख्त छापेमारी के चलते जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया गया है। जनपद में शराब तस्करों का खात्मा करने के बाद आबकारी विभाग ने खुद का साम्राज्य स्थापित किया है। जिस जिले पर पहले शराब माफियाओं का कब्जा होता था, उस पर आबकारी विभाग का कब्जा है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों को जिले खदेडऩे के लिए आबकारी विभाग की टीम दिन-रात छापेमारी और चेकिंग कर रही है। जिससे बाहरी राज्यों होने वाली शराब तस्करी को रोका जा सकें। वहीं इन सबके बीच में चोरी छिपे पड़ोसी राज्यों से शराब तस्करी कर क्षेत्र में बेचने वाले तस्करों की धरपकड़ के लिए आबकारी अधिकारी का रात्रि अभियान भी तस्करों पर भारी पड़ रहा है। जनपद को अवैध शराब के कारोबार से मुक्त करने के लिए आबकारी अधिकारी की रणनीति काफी सफल होती नजर आ रही है।

साथ ही नियम के विपरित कार्य करने वाले रेस्टोरेंट, होटल, बार पर भी कार्रवाई की जा रही है। आबकारी अधिकारी सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहे है। गौतमबुद्ध नगर दिल्ली और हरियाणा से सटा होने के बाद भी शराब माफिया अपने कदम रखने से भी डरते नजर आते है। गौर किया जाए अगर जनपद गौतमबुद्ध नगर शराब माफिया के लिए बिल्कुल मुफीद जगह हुआ करता था, मगर अब यह जिला उनके लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। शराब तस्करों पर प्रभावी रुप से कार्रवाई करने के साथ ही जिले से सरकारी खजाने में हर माह करोड़ों का राजस्व भेजा रहा है। विभाग द्वारा अधिक राजस्व प्राप्त करना इस बात का संकेत देता है कि जिले में शराब माफिया नहीं बलिक आबकारी विभाग का राज चलता है। जिले में शराब तस्करों के साथ ही लाइसेंसी दुकानों पर नियम के विपरित शराब की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को भी शिकंजा कसा गया है।

कुछ दिन बाद होली का पर्व है, जिसको लेकर आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने अपनी तैयारी अभी से पूरी कर ली है। त्योहार नजदीक आते ही जनपद तो नहीं मगर बाहरी राज्यों की शराब की जिले के रास्ते होते बाहरी राज्यों में शराब तस्करी की संभावना रहती है। जिसे रोकने के लिए अभी से आबकारी विभाग की टीम सड़कों पर पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। शराब तस्करों कबर खोदने के लिए आबकारी विभाग की टीम के साथ अधिकारी भी सड़कों पर उतर गए है। शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग का यह नेटवर्क शराब तस्कर ही नहीं बल्कि बिना लाइसेंस के शराब पार्टी का आयोजन करने वालों के खिलाफ भी काम कर रहा है। जिससे कि बिना लाइसेंस के शराब पार्टी करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जा सकेंं। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया जिले में अगामी पर्व को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम आशीष पाण्डेय, गौरव चंद, अभिनव सिंह, डॉ शिखा ठाकुर, रवि जायसवाल, नामवर सिंह और रवि जायसवाल की टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग और शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही लाइसेंसी शराब की दुकानों पर भी गुप्त टेस्ट परचेजिंग की जा रही है। कुंडली और कांलिदीकुंज पर 24 घंटे टीम तीन शिफ्टों पर चेकिंग कर रही है।

होली से पहले तस्करों पर कड़ा प्रहार, सीमाओं पर कड़ी निगरानी
होली के त्योहार से पहले शराब तस्करी रोकने के लिए हाईवे, टोल प्लाजा, चेक पोस्ट और सीमाओं पर 24&7 निगरानी बढ़ा दी गई है। दिल्ली और हरियाणा से सटे इस जिले में आबकारी विभाग की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनी हुई है, जिससे शराब माफियाओं के लिए जिले में कदम रखना मुश्किल हो गया है।

रेस्टोरेंट मैनेजर समेत दो तस्कर गिरफ्तार
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया जिले में चलाए चलाए रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार रात को आबकारी निरीक्षक रवि जायसवाल ने थाना 113 पुलिस की संयुक्त टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान चिल हाउस रेस्टोरेंट सोरखा पर दबिश दी। इस दौरान रेस्टोरेंट में कुछ लोग शराब पीते हुए पाए गए। टीम को देख मौके पर शराब का सेवन कर रहे लोग भाग गए। जब रेस्टोरेंट मालिक प्रशांत पुत्र अशोक सिंह से शराब पिलाने का लाइसेंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं सका।

रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। वहीं आबकारी निरीक्षक आशीष पाण्डेय की टीम और थाना सूरजपुर की संयुक्त टीम द्वारा 130 मीटर रोड के सर्विस रोड पर पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान शराब तस्करी कर रहे आवेश पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बादशाह नगर किदवई नगर नई आबादी दादरी को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 44 पव्वे ऑफिसर चॉइस ब्लू विदेशी मदिरा हरियाणा मार्का बरामद किया गया। पकड़ा गया तस्कर हरियाणा से सस्ती शराब खरीद कर क्षेत्र में महंगे दामों में बेचता था। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जिले से शराब माफियाओं का सफाया, आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन
• शराब तस्करों पर पूरी तरह शिकंजा, 24 घंटे हाईवे और बॉर्डर सील
• बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले बार और रेस्टोरेंट पर विशेष कार्रवाई।
• सभी लाइसेंसी शराब दुकानों की गुप्त टेस्ट परचेजिंग शुरू
• सीमावर्ती इलाकों में तीन शिफ्टों में लगातार चेकिंग अभियान जारी।

जिले में अब माफिया नहीं, सिर्फ कानून चलेगा

सुबोध कुमार श्रीवास्तव
जिला आबकारी अधिकारी
गौतमबुद्ध नगर

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह खत्म करने का अभियान चलाया जा रहा है। हमारी टीम हर समय सतर्क है, किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अब शराब माफियाओं की जगह नहीं है- सिर्फ कानून का राज चलेगा। गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए आबकारी विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। हमारी टीमें 24 घंटे चेकिंग और छापेमारी कर रही हैं ताकि बाहरी राज्यों से शराब तस्करी को पूरी तरह रोका जा सके। बिना लाइसेंस शराब बेचने वाले रेस्टोरेंट, बार और अवैध ठिकानों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। होली के मद्देनजर जिले में हाईवे, टोल प्लाजा, सीमावर्ती इलाकों और बाजारों में सख्त निगरानी की जा रही है। किसी भी शराब माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले में सिर्फ कानून का राज चले और अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह समाप्त हो।