कानून व्यवस्था होगी दुरुस्त, डीसीपी सिटी ने चौकी इंचार्ज समेत 32 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

• कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट का बड़ा कदम
• पुलिस महकमे में हलचल, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शहर में कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर जोन में चौकी इंचार्ज समेत 32 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। डीसीपी सिटी राजेश कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत एक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया, जबकि अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। अधिकारियों का मानना है कि नई तैनाती से कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि यह तबादले प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए चौकी इंचार्जों और थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द अपनी जिम्मेदारियां संभालने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब यह देखना होगा कि नए चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में किस तरह से अपराध पर लगाम लगाने में सफल होते हैं।
नई तैनातियों में इन पुलिसकर्मियों को मिली जिम्मेदारी
➡️ चौकी इंचार्ज के तबादले:
•   उप निरीक्षक सचिन कुमार – चौकी प्रभारी सेक्टर-3 राजनगर हल्का
•   दारोगा अरुण कुमार बालियान – चौकी प्रभारी वर्धमानपुरम, थाना मधुबन बापूधाम
•   दारोगा सचिन कुमार – चौकी प्रभारी प्रताप विहार, विजयनगर
•   प्रेम सिंह राजपूत – चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, कविनगर
•   सतीश धामा – चौकी प्रभारी सेक्टर-9, विजयनगर
•   रोहित गुप्ता – चौकी प्रभारी बजरिया, थाना कोतवाली
•   त्रिवेंद्र सिंह – चौकी प्रभारी गौशाला फाटक, विजयनगर
•   रामकिशोर सिंह – चौकी प्रभारी मॉडल टाउन, थाना कोतवाली
•   लेखराज सिंह – चौकी प्रभारी सिहानी चुंगी, थाना नंदग्राम
•   ओमवीर सिंह – चौकी प्रभारी नासिरपुर फाटक
➡️थाना स्तर पर तैनाती:
•   अनूप कुमार – थाना सिहानी गेट
•   मानवेंद्र सिंह – थाना कविनगर
•   संतोष कुमार – थाना मधुबन बापूधाम
•   मोहम्मद अकरम – थाना सिहानी गेट
•   रामपाल सिंह – थाना कविनगर
•   जय कुमार सरोहा – थाना विजयनगर
•   सोमवीर सिंह – थाना कोतवाली नगर
•   रमन सिंह और मोहम्मद सलीम – थाना नंदग्राम
➡️अन्य महत्वपूर्ण तबादले:
•   कांस्टेबल नरेंद्र – पेशी सहायक, पुलिस आयुक्त कार्यालय, कोतवाली
•   महिला कांस्टेबल हरिता – पैरोकार, थाना कोतवाली नगर
•   हेड कांस्टेबल देव कुमार – थाना नंदग्राम
•   कांस्टेबल गोविंद – साइबर सेल, थाना मधुबन बापूधाम
•   हेड कांस्टेबल मकसूद – थाना मधुबन बापूधाम
•   महिला कांस्टेबल ऋतु चौहान – सीसीटीएनएस, थाना कोतवाली
•   महिला हेड कांस्टेबल संगीता – कार्यालय सहायक, पुलिस आयुक्त, कविनगर
•   मुख्य आरक्षी राम गोपाल – थाना कोतवाली
•   मुख्य आरक्षी राजीव कुमार – थाना नंदग्राम
•   मुख्य आरक्षी प्रशांत कुमार – थाना विजयनगर
•  मुख्य आरक्षी अमित कुमार – थाना सिहानी गेट
•  मुख्य आरक्षी खुशी पुंडीर – थाना कविनगर
•  आरक्षी भानु प्रताप – पेशी सहायक, पुलिस आयुक्त कार्यालय, कोतवाली
पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश:
1-अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता।
2-थानों और चौकियों में पुलिसिंग को और मजबूत किया जाएगा।
3- आम जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जाएगा।
4- अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी।
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
डीसीपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस बल में यह फेरबदल किया गया है। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनता को बेहतर पुलिस सेवा देने के लिए अनुभवी व कर्मठ अधिकारियों को उचित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी नए तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपराध रोकथाम को प्राथमिकता दें और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। जनता की सुरक्षा और अपराध मुक्त समाज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।