-पिंक चौकी कौशांबी ने कौशांबी सेंट्रल पार्क से जयपुरिया मार्केट तक निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। ऑपरेशन सिंदूर के तहत मिशन शक्ति अभियान द्वारा सोमवार को पिंक चौकी कौशांबी और उनकी टीम ने कौशांबी सेंट्रल पार्क से राम चौक जयपुरिया मार्केट तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम का आयोजन रंजना झा और सुमन चौधरी ने किया, जिसमें क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल और पिंक चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर दुष्यंत नीम, सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र समेत उनकी टीम का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल, सुमित, कविता, अल्पना, नीलू सिंह, अनीता, नीति गुप्ता, गुरविंदर कौर, अनीता गौगिया, पवन गुप्ता, मनीष जैन, गौरव वर्मा, सुनील गांधी, राजेंद्र गोयल, एस.आर. सिंह, अजय गुप्ता, प्रेम प्रकाश गौगिया, नीरज, अनुराधा पाल, जसपाल सिंह, सुनील जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान और इस तरह की तिरंगा यात्राएं हमारे समाज में एकता, सुरक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत करती हैं। यह आयोजन न केवल हमारे राष्ट्रीय गौरव को दर्शाता है, बल्कि महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। हम ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कर समाज में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाएंगे। यह तिरंगा यात्रा क्षेत्रवासियों में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जगाने का एक सफल प्रयास साबित हुई। मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई इस यात्रा ने स्थानीय समाज को एकजुट कर राष्ट्रीय पर्व का सम्मान बढ़ाया।

















