– आबकारी विभाग का रात्रि अभियान में वार, तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
– 60 बोतल प्रीमियम अंग्रेजी शराब बरामद, राजस्थान में सप्लाई की थी साजिश
– आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एफएनजी रोड पर की गई दबिश
– गिरफ्तार तस्करों से कार भी सीज, माफियाओं में खौफ का माहौल
उदय भूमि संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। जिले में अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आबकारी विभाग ने एक बार फिर अपनी सख्ती का परिचय दिया है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार देर रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान टीम ने तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को धर दबोचा और उनके कब्जे से 60 बोतल अंग्रेजी शराब तथा एक वैगनआर कार बरामद की। गिरफ्तार तस्कर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर राजस्थान की पार्टियों और आयोजनों में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए जा रहे थे, मगर उनकी योजना आबकारी विभाग की सतर्कता के चलते नाकाम हो गई।

मंगलवार रात थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के ग्राम सोरखा एफएनजी रोड परथला गोलचक्कर के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। आबकारी निरीक्षक संजय चन्द्र और पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर महेंद्र सिंह निवासी उन्नाव, सोनू उर्फ फैज अहमद निवासी आजमगढ़ और अमन खान निवासी सूरतगढ़, राजस्थान को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनकी कार से एब्सलूट वोदका, जेम्सन, वेलेंटाइन, बैगपाइपर सुपीरियर व्हिस्की और माउंटेन ओक जैसे प्रीमियम ब्रांड की शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोतल 750 एमएल की थी और कुल 60 बोतल शराब जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इस खेप को राजस्थान की एक बड़ी पार्टी में सप्लाई करने वाले थे और नोएडा में एक साथी से मिलने के बाद आगे निकलने की योजना बना रहे थे। लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस की चुस्त चौकसी ने उनकी साजिश को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया।
आबकारी विभाग ने घटना में प्रयुक्त गाड़ी को भी सीज कर दिया है और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने टीम को निर्देश दिया है कि चेकिंग को और अधिक सघन किया जाए ताकि कोई भी तस्कर कानून के शिकंजे से बच न सके। आबकारी विभाग की यह उपलब्धि विभाग की चुस्त कार्यशैली और सख्त रवैये का नतीजा है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से शराब माफिया में खौफ का माहौल है और सीमावर्ती इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक टीम की पैनी नजर बनी हुई है।
विभाग की इस सक्रियता से आम लोगों में भी भरोसा बढ़ा है कि अवैध शराब का कारोबार अब ज्यादा दिन तक नहीं चल सकेगा। गौतमबुद्ध नगर में आबकारी विभाग ने हाल के दिनों में कई बड़ी खेप पकड़कर तस्करी पर अंकुश लगाया है। हर बार की तरह इस बार भी विभाग ने यह साबित कर दिया कि उनकी प्राथमिकता केवल और केवल कानून का पालन कराना और समाज को अवैध शराब के दुष्प्रभावों से बचाना है। तस्करों की गिरफ्तारी और शराब की खेप जब्त होने से साफ है कि विभाग की मुहिम लगातार सफलता की ओर बढ़ रही है और आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
गाड़ी भी सीज, साजिश नाकाम
आबकारी विभाग ने तस्करों के पास से घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार को भी सीज कर लिया है। आरोपियों से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे शराब की यह खेप राजस्थान की एक बड़ी पार्टी में पहुंचाने जा रहे थे। नोएडा में उनका एक साथी भी जुडऩे वाला था, लेकिन टीम की सक्रियता से उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके।

कार्यशैली पर जनता का भरोसा
आबकारी विभाग की यह कार्रवाई सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि विभाग की सक्रियता, पारदर्शिता और तेज कार्यशैली का उदाहरण है। डीईओ सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या परिवहन हो, उस पर तुरंत और कठोर कार्रवाई की जाए।
आबकारी विभाग की सख्ती से तस्करों में खौफ
लगातार हो रही कार्रवाइयों के चलते शराब तस्करों में दहशत है। विभाग की टीम न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में बल्कि शहर के हाईवे, लिंक रोड और सीमाई क्षेत्रों पर भी लगातार निगरानी बनाए हुए है। यही कारण है कि आए दिन बड़ी खेप पकड़ी जा रही है।