रालोद के सदस्यता अभियान में जुटे युवा और कार्यकर्ता, मुकेश प्रमुख ने दी विस्तार की नई दिशा

-राष्ट्रीय लोकदल महानगर कमेटी की समीक्षा बैठक
-संगठन को मजबूत करने और सदस्यता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को दी सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी
-बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के विस्तार का संकल्प लिया

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल ने सदस्यता अभियान को और अधिक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोडऩे के उद्देश्य से मंगलवार को नवयुग मार्केट स्थित रेस्टोरेंट में विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश प्रमुख और क्षेत्रीय महासचिव अनिल आर्य तथा क्षेत्रीय सचिव धर्मेंद्र काठा ने की। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने किया।
महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने बैठक का शुभारंभ करते हुए सभी प्रभारियों का स्वागत किया और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान केवल पार्टी के विस्तार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता तक राष्ट्रीय लोकदल के विचार और नीति संदेश पहुँचाने का सबसे सशक्त मंच है।

बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी अच्छी भागीदारी रही। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह टीटू, प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र डबास, युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक, महानगर खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजीव अरोड़ा, हिंडन पार अध्यक्ष सुधीर तोमर, रामकुमार पंवार, सत्यवीर सिंह, प्रदीप त्यागी, विशाल सिरोही, दिनेश शर्मा, किशन राघव, संजय, दीपमाला चौधरी, दीपा सिरोही, प्रभा वर्मा, सुमन दुबे, श्वेता सिंह, सुमन अग्रवाल, तरुण चौधरी, भूपेंद्र बॉबी, राजेंद्र, गुड्डू मुखिया, नवाब बाल्मीकि, राजीव तालान, इस्माइल बेग, शेर सिंह मौर्य, देशपाल सिंह और अमित चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश प्रमुख ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन को व्यापक बनाने के लिए प्रेरित किया।

मुकेश प्रमुख ने कहा कि संगठन की ताकत उसका सदस्य है और जनता से जुड़े रहने वाले कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने नए सदस्यों से उम्मीद जताई कि वे समाज में राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और संदेश को फैलाने में योगदान देंगे। इस अवसर पर नामांकन कराने वाले युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं में अंकित पार्चा, कपिल, प्रेम शंकर यादव, शिव कुमार, राहुल सैन, फूक सिंह राठी, दीपक पारचा, पंकज पांचाल, मनीष धींगन, अंकित सैन, शुभम सैन, अमन पारचा और ओमपाल सिंह शामिल रहे। इन युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के विस्तार और जन-जन तक संदेश पहुँचाने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय लोकदल महानगर कमेटी की इस बैठक में सदस्यता अभियान के महत्व, संगठन के लक्ष्यों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सदस्यता अभियान और व्यापक पैमाने पर चलाया जाएगा और अधिक से अधिक नागरिकों को पार्टी में जोड़ा जाएगा। इस बैठक ने राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। कार्यकर्ताओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है और भविष्य में सदस्यता अभियान और प्रभावशाली बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संदेश भी स्पष्ट हुआ।