ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में तैनात रहे ओएसडी नवीन कुमार सिंह के बेटे रुद्र प्रताप सिंह (उम्र 22 वर्ष) की शुक्रवार रात दिल्ली में आईटीओ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो सभी बेहाल हो गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे ओएसडी नवीन कुमार सिंह के बेटे एवं जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के भतीजे रुद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। रुद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि यह कैसे हुआ।
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में तैनात रहे ओएसडी नवीन कुमार सिंह के बेटे रुद्र प्रताप सिंह (उम्र 22 वर्ष) की शुक्रवार रात दिल्ली में आईटीओ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो सभी बेहाल हो गए। लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि ऐसा हुआ है। मानो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे की सूचना रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को मिली तो वह हादसा स्थल की ओर चल पड़े। दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया गया है। नवीन कुमार सिंह के भाई एके सिंह वर्तमान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक प्रोजेक्ट पद पर तैनात हैं। नवीन कुमार सिंह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
















