गाजियाबाद। नगर निगम अब अपनी खाली भूमि को लोकेशन के हिसाब से विकसित करेगा। इसके तहत प्रमुख सडक़ों के किनारे खाली भूमि पर व्यवसायिक हब तैयार किए जाएंगे। जिन्हें नगर निगम प्लाजा नाम दिया जाएगा। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नगर निगम की पूरे शहर में कई हजार एकड़ भूमि खाली पड़ी है। काफी भूमि पर अभी किसी प्रकार की तारबंदी नहीं की गई है। कुछ भूमि पर अतिक्रमण है, मगर अब नगर निगम मुख्य सडक़ों पर खाली पड़ी अपनी भूमि पर व्यवसायिक हब बनाएगा। हब ऐसी सडक़ों पर बनाया जाएगा, जिसकी लोकेशन बेहतर होगी। ऐसी लोकेशन की भूमि का चिन्हीकरण कर नगर निगम प्लाजा के नाम से वहां व्यवसायिक कॉम्पलैक्स तैयार करेगा। इसमें दुकानें व शोरूम आदि बनाए जाएंगे। ऐसी सभी दुकानों को नगर निगम रेंट पर देगा। इसके 2 फायदे होंगे। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि निगम की भूमि सुरक्षित रहेगी और इससे भी बड़ा फायदा यह होगा कि इस जमीन का व्यवसायिक उपयोग होगा। व्यवसायिक हब ऐसी सड़कों पर बनाया जाएगा जिसकी लोकेशन बेहतर होगी। ऐसी लोकेशन की भूमि का चिन्हीकरण कर नगर निगम प्लाजा के नाम से वहां कमर्शियल कॉम्पलैक्स तैयार करेगा। इसमें दुकानें, शोरूम आदि बनाए जाएंगे। ऐसी सभी दुकानों को नगर निगम रेंट पर देगा।
















