गाजियाबाद। सर्दी के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से बचाव के लिए बुधवार रात को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने अपने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं गाजियाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह के साथ जिला कार्यालय 50 नया गंज पर बेसहारा जरूरतमंद 400/500 लोगों को गर्म कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किया गया। 
जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने जरूरतमंदो से कहा कि वह सर्दी में कंबल का प्रयोग करें। इससे उन्हें राहत मिलेगी। इस सर्दी से सबसे अधिक परेशानी मजदूर वर्ग को हो रही है। इसलिए उन्हें कंबल दिया गया। गर्म कपड़े कंबल वितरित के दौरान रुपेश गर्ग ,तरुण शर्मा ,प्रेम प्रकाश चीनी ,अनिल गर्ग, प्रवीण गुप्ता ,दीपक गर्ग, अमन सिसोदिया, मोहित गुप्ता ,संजय गुप्ता ,विनोद अग्रवाल, नानक गोस्वामी, सुशील बत्रा, राकेश अग्रवाल, योगेश गोयल, महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल, सुनील बिंदल, युवा जिला अध्यक्ष अरुण मित्तल, युवा महानगर अध्यक्ष हेमंत सिंगल आदि पदाधिकारियों ने अपना सहयोग दिया।
















