गाजियाबाद। बिना अतिक्रमण हटाए क्षेत्र का विकास संभव नही है। अतिक्रमण से खुद के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नुकसान होता है। वसुंधरा वार्ड 36 पार्षद अरविंद चौधरी (चिंटू) ने कहा कि अपने वार्ड का विकास करना सिर्फ मेरी जिम्मेदारी नही है। 61 लाख 90 हजार से प्रहलाद गढ़ी की प्रमुख बाजार में विकास कार्य 11 जुलाई को शुभारंभ करवाया था। लेकिन आपके सहयोग न मिल पाने एवं अतिक्रमण के कारण वह कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अगर आप सभी का इस कार्य में सहयोग होता तो शायद निर्माण कार्य शुरू हो चुका होता। नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार गई, लेकिन आपके विरोध के चलते उन्हें वापस लौटन पड़ा। आपके सहयोग न करने के कारण यह बाधा दूर नहीं हो रही है। यह कार्य पूरा होने पर क्षेत्र का ही विकास होगा। पार्षद ने क्षेत्रवासियों से अपील की क्षेत्र के विकास के लिए सिर्फ कार्य का शुभांरभ या फिर मेरी ही नही है। बिना आप सभी के सहयोग से सभी विकास अधूरें है। क्षेत्र के विकास में सभी सहयोग करें और अतिक्रमण हटा लें। नही तो विकास कार्य के लिए आए यह रूपए कहीं ओर विकास कार्य में मजबूरन लगाना पड़ेगा।
















