• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Monday, April 20, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home क्राइम फर्जी आधार से क्रेडिट कार्ड बनवाकर खाते से उडाए 15 लाख

फर्जी आधार से क्रेडिट कार्ड बनवाकर खाते से उडाए 15 लाख

August 8, 2021

-लाखों रूपए समेत चार शातिर गिरफ्तार

गाजियाबाद। इंटरनेट द्वारा फर्जी आधार आईडी तैयार कर, उस आईडी पर नया सिम निकलवाकर बैंक से ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बनवाकर ऑनलाइन शॉपिग समेत 15 लाख रूपए की ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को साइबर सैल एवं मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल, कार, सिम बरामद किया है। मधुबन-बापूधाम थाने में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। एसपी सिटी ने बताया कि मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर एवं साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार,इंस्पेक्टर अजित वर्मा, दारोगा रानू चौधरी, प्रवीण मलिक की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना परपर लालकुआं ओवर ब्रिज के नीचे से विपिन राठौर पुत्र राधेश्याम राठौर निवासी सतीनगर आसफाबाद फिरोजाबाद, त्रिलोक शर्मा, भानू प्रकाश शर्मा उर्फ बबी पुत्र रज्जन लाल शर्मा निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली एवं दीपक उर्फ सतेन्द्र पुत्र तारकेश्वर प्रसाद निवासी न्यू अशोक नगर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 5 लाख दो हजार रूपए, आर्टिगा कार, 10 मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, लैपटाप, दो पैन कार्ड, एटीएम कार्ड विभिन्न बैंक, 5 चैक बुक विभिन्न बैंको के बरामद किया गया। एसपी सिटी ने बताया पीडि़त गौरव गुप्ता का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर आरोपियों ने एटीएम प्राप्त कर खाते से 15 लाख रूपए निकाल लिए। गौरव गुप्ता का मोबाइल नंबर कुछ समय पहले बंद हो गया था और वहीं नंबर उसका बैंक खाते में डला हुआ था। जिसके बाद वह नंबर विपिन राठौर को अलॉट हो गया। विपिन के दोस्त दीपक उर्फ सतेन्द्र ने उस नंबर से गौरव गुप्ता का ऑनलाइन आधार कार्ड निकाला और आधार कार्ड पर विपिन की फोटा लगाकर उस आईडी से गौरव के खाते से नया एटीएम कार्ड जारी कराया। जिसके बाद उसके खाते के आधार पर उन्होंने विभिन्न बैंको से ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड मंगा लिया। उसी कार्ड से आरोपी ऑनलाइन शॉपिग एवं जनसेवा केन्द्र से कमीशन पर नगद रूपए निकाल लिए। उन पैसों से मौज-मस्ती करते थे। पीडि़त को जब ठगी का पता चला तो थाने में शिकायत दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जब जांच की गई तो उनके पुराने नंबर से आरोपियों तक पहुंचा गया। आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

  • TAGS
  • 15 lakh blown
  • Account
  • credit card
  • fake aadhaar
  • four vicious arrested
  • online fraud
  • SP City Nipun Agarwal
Previous articleस्वास्थ्य विभाग को मिला 7 इस यूवी डिसइंफेक्शन चेंबर
Next articleअखिलेश के ‘अब्बा जान’ योगी ने एक बार फिर कसा तंज
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सुंदर भाटी गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरोह बेनकाब, महिला समेत तीन गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘मासूम’ में पुलिस की जीत: भीख मंगवाने के लालच में किया था बच्ची का अपहरण, 15 दिन में सलाखों के पीछे पहुंची अपहरणकर्ता

गाजियाबाद में देशद्रोही जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, तीन और आरोपी गिरफ्तार-अब तक 21 गिरफ्तार

Latest News

विधायक निधि से विकास को रफ्तार, कृष्णा नगर बागू और बौद्ध...

21 एवं 22 अप्रैल 2026 को ग्रेटर नोएडा में रोजगार का...

नगर निगम में टैक्स व्यवस्था का बड़ा बदलाव, नई दरों पर...

ऐप संस्कृति ने छीना पहचान का निवाला-स्वीगी, जेमोटो ने खा लिया...

रेड क्रॉस सोसाइटी की पहल, टीबी रोगियों को वितरित की गई...

हर शिकायत का वास्तविक समाधान जरूरी, सिर्फ फाइलें बढ़ाना नहीं: धवल...

जनता दर्शन में दिखा सुशासन का असर: DM रविन्द्र कुमार मॉंदड़...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर मंथन: मॉडर्न कॉलेज में दो दिवसीय...

Most Popular

शराब पर 5 रुपए अधिक लेना सेल्समैन को पड़ा भारी, पहुंचा...

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी निवेश का सुनहरा मौका, जीडीए 30 जुलाई को...

70 बीघा जमीन पर जीडीए का गरजा बुलडोजर

विक्रमादित्य मलिक बने गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ संभालेंगे...

मेयर के शपथ ग्रहण में मेरठ में हुए बवाल के बाद...

© 2020-2021 UdayBhoomi